Oscar 2024 Nominations: यहां देख सकते हैं 96वें ऑस्कर नॉमिनेशन, 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' का रहेगा दबदबा

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jan 2024 5:51 PM

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के नॉमिनेशन का ऐलान बस कुछ ही देर में होने वाला है. इस बार कौन-कौन सी फिल्म्स और किस एक्टर और एकटर्स को नॉमिनेशन मिलने वाला है, इसके लिए सभी एक्साइटेड हैं. यहां जानिए लाइव कैसे और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Oscar Nominations 2024 Live Announcement: 96वें अकादमी पुरस्कार ऑफिशियल तौर पर आज होने जा रहे हैं. नामांकन की घोषणा लॉस एंजिल्स में सैमुअल गोल्डविन थिएटर से अभिनेता जाजी बीट्ज और जैक क्वैड की ओर से की जाएगी. भारत में, आप इसे आज शाम 7 बजे देख पाएंगे. 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से दो मार्गोट रोबी-स्टारर ग्रेटा गेरविग की बार्बी और सिलियन मर्फी-स्टारर क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर का दबदबा रहने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए धमाका मचाया था.

इन कैटेगरी में होगी अनाउंसमेंट

96वें अकादमी पुरस्कारों में सभी 23 कैटेगरी के लिए नामिनेशन की घोषणा जाजी बीट्ज और जैक क्वैड की ओर से दो बैचों में की जाएगी. घोषणाओं के पहले बैच में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट अनुकूलित स्क्रीन प्ले सहित अन्य कैटेगरी में शामिल होंगी. घोषणाओं के दूसरे बैच में बेस्ट निर्देशक और बेस्ट पिक्चर की घोषणाएं शामिल होंगी. इस साल क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी का दबदबा रहा है, इन दोनों ब्लॉकबस्टर को बार्बेनहाइमर के रूप में एक साथ जोड़ा गया है.

कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन 2024?

नॉमिनेशन अकादमी के इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक हैंडल सहित सोशल मीडिया चैनलों पर ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होंगे. घोषणाएं अकादमी की वेबसाइट, ऑस्कर.ओआरजी पर भी स्ट्रीम की जाएंगी. भारत में नामिनेशन मंगलवार शाम 7 बजे से लाइव होंगे. बता दें साल 2023 में, नॉमिनेशन अनाउंसमेंट रिज अहमद और एलीसन विलियम्स की ओर से की गई थी.

साल 2023 में भारत को मिला था ऑस्कर पुरस्कार

साल 2023 ऑस्कर में भारतीय सिनेमा के लिए एक मजबूत वर्ष था, क्योंकि भारत ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में तीन नॉमिनेशन प्राप्त किए थे. आरआरआर का नाटू-नाटू बेस्ट मूल गीत नामांकन हासिल करने में कामयाब रहा. ऑल दैट ब्रीथ्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन हासिल किया और लघु फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री लघु फिल्म श्रेणी में नामांकन हासिल करने में सफल रही. नाटू- नाटू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 2023 में ऑस्कर जीता था.

Also Read: Barbie on OTT: इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘बार्बी’, थियेटर में जाकर नहीं देखी है तो यहां जरूर देखें

ऑस्कर नॉमिनेशन 2024 में कौन सी फिल्में हो सकती हैं नॉमिनेटेड?

पिछले साल के विपरीत, इस साल अकादमी पुरस्कारों की दौड़ में कोई बड़ी भारतीय फिल्म नहीं है. क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’, योर्गोस लैंथिमोस की ‘पुअर थिंग्स’, मार्टिन स्कॉर्सेस की ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’, अलेक्जेंडर पायने की ‘द होल्डओवर’, ग्रेटा गेरविग की ‘बार्बी‘, ब्रैडली कूपर की ‘मेस्ट्रो’, सेलीन सॉन्ग की ‘पास्ट लाइव्स’, जस्टिन ट्राइट की ‘एनाटॉमी ऑफ ए फॉल’, जोनाथन ग्लेजर की ‘द जोन’ जैसी हॉलीवुड फिल्में ऑफ इंटरेस्ट से कई कैटेगरी में नामिनेशन प्राप्त होने की उम्मीद है.

एक्टिंग कैटेगरी में ये हो सकते हैं नॉमिनेटेड

सिलियन मर्फी, पॉल जियामाटी, ब्रैडली कूपर, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जेफरी राइट, मार्गोट रोबी, लिली ग्लैडस्टोन, एमिली ब्लंट, केरी मुलिगन, एम्मा स्टोन को एक्टिंग कैटेगरी में नामिनेटेड होने की उम्मीद है. यह वर्ष अब तक बार्बी और ओपेनहाइमर के नाम रहा है. मलयालम फिल्म 2018, 2024 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी. हालांकि, जूड एंथनी जोसेफ की फिल्म शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई.

Also Read: Oscars: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई फिल्म 2018, टू किल ए टाइगर से अभी भी है उम्मीद, झारखंड से जुड़ी है इसकी कहानी

ऑस्कर 2024 कब हैं?

96वें अकादमी पुरस्कार, जिसकी मेजबानी जिमी किमेल चौथी बार करेंगे, 10 मार्च को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा. भारत में, समय के अंतर के कारण समारोह का प्रसारण 11 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola