Madhuri Dixit: एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी सिंगर भी हैं माधुरी दीक्षित, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, पति ने दिया साथ

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति के साथ गाते दिख रही है. ये वीडियो उनके पति ने शेयर किया है.
Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों से वो दूर नहीं. माधुरी अक्सर किसी इवेंट या पार्टी में अपने पति डॉ. नेने के साथ नजर आती है. वो अबतक कई रियलिटी शो को जज भी कर चुकी है. सोशल मीडिया पर इस समय कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में माधुरी और डॉक्टर नेने एक लोकप्रिय गाना गाते दिख रहे हैं. फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
माधुरी दीक्षित ने चलाया अपनी आवाज का जादू
माधुरी दीक्षित अपनी दमदार अदाकारी से पहले ही फैंस को दीवाना बना चुकी है. इसके अलावा वो एक बेहतरीन डांसर भी है. अब उनके एक और टैलेंट के बारे में यूजर्स को पता चला है. वो बहुत अच्छा गाती भी है. उनका एक थ्रोबैक वीडियो उनके पति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वो ब्लैक आउटफिट में माधुरी एड शीरन का पॉपुलर गाना ‘परफेक्ट’ गाती दिख रही है. उनकी आवाज काफी प्यारी लग रही है सुनने में. जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ नेने भी आकर गाने लगते हैं. माधुरी का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है.
माधुरी दीक्षित इस रियलिटी शो में आ रही नजर
माधुरी दीक्षित फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं है. हालांकि वो इन दिनों एक डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज की कुर्सी पर दिख रही है. वहीं, साल 2022 में वो मूवी माजा मा में नजर आई थी. इसके अलावा उन्होंने शो द फेम गेम से ओटीटी पर कदम रखा था. इसमें वो एक सुपरस्टार के रोल में दिखी थी, जो अचानक एक दिन गायब हो जाती है. इसे अगर आपने नहीं देखा तो, इसे आप नेटफ्लिक्स पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा वो मराठी फिल्म ‘पंचक’ को लेकर चर्चा में थी, जो 5 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी.
Also Read- इस उम्र में भी कायम हैं माधुरी दीक्षित का जलवा, दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों पर करती है राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










