सबका मजाक उड़ाने वाले KRK ने राजकुमार संतोषी की फिल्म Bad Boy की तारीफ की!कही ऐसी बात जिसे जान रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
सबका मजाक उड़ाने वाले KRK ने राजकुमार संतोषी की फिल्म Bad Boy की तारीफ की!कही ऐसी बात जिसे जान रह जाएंगे हैरान

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म बैड बॉय इन दिनों लाइमलाइट में थी. फिल्म फाइनली रिलीज हो गई. इस मूवी से मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती डेब्यू कर रहे है. इस बीच पहली बार केआरके ने मूवी को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.

विज्ञापन

खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. कमाल राशिद खान के ट्वीट इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन जाते है. एक्टर ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जमकर मजाक उड़ाया. अब केआरके ने एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म बैड बॉय को प्रमोट किया है. निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म को उन्होंने दर्शकों को देखने के लिए है.

फिल्म बैड बॉय को लेकर केआरके ने कही ये बात

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म बैड बॉय इन दिनों लाइमलाइट में थी. फिल्म फाइनली रिलीज हो गई. इस मूवी से मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती डेब्यू कर रहे है. इस बीच पहली बार केआरके ने किसी एक्टर की मूवी देखने के लिए दर्शकों को कहा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मिथुन के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म बैडबॉय आज रिलीज हो रही है. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म में अमरीन कुरैशी को भी लॉन्च कर रहे हैं. इसे साजिद कुरैशी ने प्रोड्यूस किया है. जाओ और नयी प्रतिभाओं का समर्थन करने के लिए इसे देखें. पूरी टीम को ऑल द बेस्ट.

केआरके ने सलमान खान की फिल्म का उड़ाया मजाक

हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट में किसी का भाई किसी जान का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ”अब जब #KKHKKT आफत बन गई है, तो बुढ़ऊ को चाहिए कि सभी लोगों को ईदी देने के लिए इसे यूट्यूब पर रिलीज करें… हमेशा ईदी की भीख मांगता है, तो एक बार ईदी दे भी दे”. इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि ”तरण आदर्श ने फिल्म के पांच दिन का कलेक्शन ऑडियंस के साथ साझा किया, लेकिन आज छठे दिन का दिखाने में शर्म आने लगी… किसी का हाथ किसी का टांग ब्लॉकडस्टर फिल्म है”.

Also Read: Bad Boy Movie Review: मिथुन के बेटे नमोशी की फिल्म है 90 के दशक की घिसी-पिटी कहानी, राजकुमार संतोषी फिर चूके

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola