Kesari 2 Review: अक्षय कुमार की केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :17 Apr 2025 6:53 PM
विज्ञापन
Kesari 2 X Review

Kesari 2 X Review

Kesari 2 X Review: अक्षय कुमार और आर माधवन की केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में अनन्या पांडे भी है. बीते दिनों मूवी की स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें कई लकी फैंस को पीरियड ड्रामा देखने का मौका मिला. अब वह एक्स पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kesari 2 X Review: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार इसने अब तक 4000 से अधिक टिकट बेचे हैं और एडवांस बुकिंग में 12 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है. मूवी जलियांवाला बाग की क्रूरता को दिखाता है. अब मूवी का एक्स रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है फिल्म.

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू आया सामने

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू शानदार लग रहा है. दर्शक इसे पॉजिटिव रिस्पांस देते हुए मास्टरपीस कह रहे हैं. कुछ ने तो यहां तक ​​कहा है कि अक्षय अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं. दरअसल बीते दिनों कुछ लकी फैंस के लिए केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. अब पिक्चर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 की बेहतरीन स्क्रीनिंग! सच्चाई सामने आ गई है, जनरल डायर बेनकाब हो गया है! @akshaykumar, @ananyapandayy और @ActorMadhavan का कमाल का प्रदर्शन!”

फैंस बोले- खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के अंत में ताली बजाने से यह पता चलता है कि स्काईफोर्स की तरह इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने वाला है. इसे 4 स्टार मिलना ही चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन सीन्स, रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स… उन्हें नेशनल अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए.”

स्वतंत्रता संग्राम के काले अध्याय को दिखाती है फिल्म

सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, #केसरीचैप्टर2 की कहानी साहस और दुस्साहस का एक अद्भुत उदाहरण है. इसमें भावनाओं और देशभक्ति के लिए पर्याप्त गुंजाइश है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “हमारे स्वतंत्रता संग्राम के एक काले अध्याय की पेचीदगियों को उजागर करते हुए, #केसरीचैप्टर2 भारतीय फिल्म निर्माण के इतिहास में उन फिल्मों में से एक के रूप में दर्ज होगी, जिसने सच्चाई के साथ-साथ संदेश को भी अत्यंत कुशलता से पेश किया.”

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है. मूवी जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर केंद्रित होगी. अक्षय कुमार ने फिल्म में महान अधिवक्ता सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है. यह अक्षय की 2019 में आई फिल्म केसरी का आध्यात्मिक सीक्वल है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola