ePaper

Jolly LLB 3 Box Office: 22वें दिन अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ हिट हुई या फ्लॉप? आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Updated at : 10 Oct 2025 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office collection day 22

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office: ‘जॉली एलएलबी 3’ का सिनेमाघरों में अब गेम ओवर होने वाला है. फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. धीरे-धीरे अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म बेहद कम कमाई कर रही है. कांतारा चैप्टर 1 के आने के बाद मूवी का हाल काफी खराब हो चुका है. पूरी रिपोर्ड कार्ड आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office: 19 सितंबर को ‘जॉली एलएलबी 3’ थिएटर्स में आई थी. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म अब अपने अंतिम चरण में है. सिनेमाघरों में अब ये कुछ ही दिन टिकेगी. मूवी का कलेक्शन करोड़ों से गिरकर लाखों में आ गई है. ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 और वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बाद ‘जॉली एलएलबी 3’ पूरी तरह बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई. चलिए आपको 22वें दिन का रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.

22वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ हुई फेल

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ का 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 22वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया. नेट कलेक्शन मूवी ने 110.19 करोड़ रुपये का कर लिया. सुबह के आंकड़ों में सिर्फ थोड़ा चेंज संभव है. फिल्म का गेम ओवर कुछ ही दिनों में होने वाला है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, गजराज राव और अमृता राव हैं.

डे वाइज 22 दिनों में कितना कलेक्शन हो गया जॉली एलएलबी 3 का?

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 20- 0.39 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 21- 0.01 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 22- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 110.19 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola