Jaya Bachchan Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं जया बच्चन, जीत चुकी हैं 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2025 12:05 PM
Jaya Bachchan Net Worth
Jaya Bachchan Net Worth: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन वह अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं. आइए, आज आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
Jaya Bachchan Net Worth: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. जया ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में कर दी थी. उन्होंने 1960 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन 1971 में आई फिल्म गुड्डी से उन्हें खास पहचान मिली. एक्ट्रेस ने अभिमान, मिली, चुपके चुपके, कोरा कागज़ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है.सिर्फ फिल्मों तक सीमित ना रहकर, एक्ट्रेस ने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई है. हालांकि वह अब फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन साल 2023 में वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं. चलिए आज आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
जया बच्चन की नेट वर्थ
कई मीडिया रिपोर्टों की मानें तो, जया बच्चन और उनके पति और एक्टर अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपये है. साल 2022-23 के लिए उन्होंने अपनी टोटल संपत्ति 1.63 करोड़ रुपये बताई थी. बिग बी की उसी साल कुल संपत्ति कथित तौर पर 273 करोड़ रुपये थी. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल की की संयुक्त चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपये है. जबकि अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस का बैंक बैलेंस 10,11,33,172 रुपये है, जबकि बिग बी का 120,45,62,083 रुपये है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिली एक्ट्रेस के पास 40.97 करोड़ रुपये के गहने है. साथ ही 9.82 लाख रुपये की कार है. एक्टर के पास 16 गाड़ियां हैं और 54.77 करोड़ रुपये के गहने है.
अमिताभ बच्चन से पहली बार कब मिली थी जया बच्चन
अमिताभ बच्चन से पहली बार जया बच्चन फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर साल 1970 में मिली थी. उस समय बिग बी अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. जया और बिग बी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं, जिसमें ‘चुपके चुपके’, ‘अभिमान’, ‘सिलसिला’, ‘मिली’ और ‘शोले’, ‘जंजीर’ शामिल है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. एक्ट्रेस ने 47 फिल्मों में काम किया है और 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है. उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा किया गया हैं.
यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










