ePaper

Jahaan Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की नई शॉर्ट फिल्म का टीजर रिलीज, पानी की बोतल के पीछे भागते दिखे एक्टर

Updated at : 06 May 2025 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Jahaan Teaser Out

Jahaan Teaser Out

Jahaan Teaser Out: साल 2024 में रिलीज 'सिंघम अगेन' के बाद अब टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन शॉर्ट फिल्म 'जहां' रिलीज होने वाली है, जिसका टीजर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म को राहुल शेट्टी ने निर्देशित किया है. इसके अलावा 2025 में टाइगर श्रॉफ अपने फिल्म के सीक्वल में भी नजर आने वाले है.

विज्ञापन

Jahaan Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म ‘जहां’ को लेकर चर्चा में है. 2024 की सिंघम अगेन के बाद वह इस शॉर्ट फिल्म में दिखाई देंगे, जो एक्शन से भरी हुई है. राहुल शेट्टी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है. 5 मई को फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है. टाइगर ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी अंत ही नई शुरुआत होती है. मेरे भाई राहुल शेट्टी की ओर से निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बन कर मैं बहुत खुश हूं, जिसमें पावरफुल मेसेज दिया गया है.’

‘बताया था न? जान है तो जहान है…’

प्रोड्यूसर रेमो डिसूजा ने इस फिल्म को आरडी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड आरएस स्टूडियो के तहत बनाया है. फिल्म का टीजर बहुत ही जबरदस्त और एक्शन से भरा है. फिल्म की टीजर की शुरुआत में टाइगर पानी का ग्लास लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाते है, तो पानी की बोतल अचानक किसी जंगल की तरफ जाती है. तब एक आवाज से होती है कि ‘बताया था न? जान है तो जहान है.’ टाइगर उस बोतल को लेने के लिए जंगल में दौड़ते हुए जाते है. फिर वह रुक जाते है, उसके बाद अंत में एक श्लोक सुनाई देती है, ‘यथा त्वम् करासि, तथा त्वम् भोगसि’. फिर टाइगर की आंखे खुल जाती है.

निर्देशक राहुल शेट्टी ने सभी का किया धन्यवाद

आपको बता दें, मुंबई में हुए वेव्स 2025 में टाइगर श्रॉफ की इस शॉर्ट फिल्म को दिखाया गया था. फिल्म के निर्देशक राहुल शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है. यह फिल्म राहुल की पहली फिल्म है, जिसके टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ अपनी एक और फिल्म में नजर आने वाले है. यह फिल्म उनकी हिट फिल्म बागी की चौथी किस्त है, जिसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और खलनायक के रूप में संजय दत्त नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Panchayat 4: ‘सचिव जी’ का किरदार नहीं करना चाहते थे जितेंद्र कुमार, कहानी में नहीं लगा था कोई भी दम

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola