हिना खान की इन तसवीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस बोले- तारों की तरह...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 9:19 AM
Hina Khan Photo : हाल ही में टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक्ट्रेस का स्वैग ऐसा है कि उन्हें देखते ही फैंस उनपर लट्टू हो जाते है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है. इसमें हिना बेहद खूबसूरत दिख रही है.
Hina Khan Photo : हाल ही में टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक्ट्रेस का स्वैग ऐसा है कि उन्हें देखते ही फैंस उनपर लट्टू हो जाते है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है. इसमें हिना बेहद खूबसूरत दिख रही है.
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तसवीरों में यलो कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस दिख रही है. हिना खान का ये अंदाज दिलकश लग रहा है. इस फोटोशूट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि हिना खान की तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CEynECWJ5ze/
फैंस हिना के इस अंदाज पर फिदा हो गए है औऱ कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’. एक ने लिखा, ‘आप तारों की तरह चमकती रहे’. एक ने लिखा, ‘मैम अब से मेरा फेवरेट कलर येलो हो गया’. वहीं, कुछ यूजर्स उनसे नागिन 5 में फिर से आने की मांग कर रहे है.
Also Read: जब फैन ने पूछा था- कपिल शर्मा शो को देखने के लगते हैं पैसे? जानें क्या जवाब दिया था कॉमेडी किंग ने
हिना टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनीं. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.
हाल ही में हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










