Gadar 2 Vs Animal की एक साथ रिलीज पर निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के लिए ऐसा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jun 2023 8:31 AM
Gadar 2 Vs Animal: 11 अगस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उस दिन सनी देओल की गदर 2 और रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर एनिमल रिलीज होने जा रही है. अब निर्देशक अनिल शर्मा ने बिग बजट मूवी के टकराव पर चुप्पी तोड़ी है.
Gadar 2 Vs Animal: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का एक रिलीज डेट पर क्लैश होना कोई बड़ी बात नहीं है, और ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां दोनों रिलीज ने अपनी-अपनी कहानी से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. कई बार, एक ने दूसरे को पछाड़ भी दिया है. इस साल का स्वतंत्रता दिवस भी काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि उस दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 रिलीज होने जा रही है. उसी दिन रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज हो रही है. ऐसे में इस बड़े टकराव को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.
गदर 2 के निर्देशन अनिल शर्मा ने ट्विटर पर दो स्क्रीनशॉर्ट शेयर किये. इसमें देखा जा सकता है कि गदर 2 का टीजर और एनिमल का प्री-टीजर देखने को मिल रहा है. दोनों के व्यूज करीब-करीब एक ही बराबर है. हालांकि एनिमल को 2 दिनों में 1.8 करोड़ व्यूज मिले हैं. वहीं गदर 2 को 24 घंटे के भीतर1.7 करोड़ लोगों ने देखा है. वहीं टीजर यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. इसी को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, ”एक मित्र द्वारा मुझे 2 भेजा गया एक विश्लेषण, # गदर 2 का टीज़र ज़ी स्टूडियो चैनल पर केवल 22 घंटे में 1.7 मिलियन के पार, गदर 2 और टीम के लिए ऐसा जमीनी प्यार @अनिलशर्मा_”
People are showering immense ❤️ on #gadar2 teaser .. 22M in 24 hours on Zee platforms 🙏 thx https://t.co/eCNjT4gTky pic.twitter.com/xhZIwA9fPW
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) June 13, 2023
सनी देओल 22 साल बाद सिनेमाघरों में फुल एक्शन हीरो बनकर उतरेंगे. तारा सिंह के रूप में सनी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी जानना चाहते हैं कि इस बार तारा सिंह पाकिस्तान जाकर अपने बेटे जीते को कैसे छुड़ाएगा. हालांकि दूसरी तरफ संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर काफी खूंखार लुक में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जबसे जारी हुआ, तबसे फैंस रणबीर के एक्शन को देखना चाहते हैं.
Also Read: Gadar फिल्म साइन करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स ने प्रोजेक्ट…गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी 11 अगस्त, 2023 की रिलीज डेट पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा, गदर 2 लोगों की फिल्म है और लोगों की भावनाएं हैं, इसलिए हम 11 अगस्त को आ रहे हैं, क्योंकि लोग इसे चाहते हैं. यह कोई फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है. इसलिए हम बिल्कुल भी शिफ्ट नहीं हो रहे हैं. हम पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और 11 अगस्त की तैयारी कर रहे हैं. पता नहीं उस दिन और कौन सी फिल्म आ रही है, जो आ रही है हमें आने दीजिए, अगर कोई आती है तो. 11 अगस्त की रिलीज हमारे लिए पक्की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










