Gadar 2: बेहद हसीन हैं तारा सिंह की बहू, बोल्डनेस में सास सकीना को देती हैं कड़ी टक्कर, PICS

सिमरत कौर खूबसूरती में अपनी ऑनस्क्रीन सास सकीना यानी अमीषा पटेल से कम नहीं है. सिमरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें है. हर एक आउटफिट में वो बला की खूबसूरत लगती है.
Gadar 2: गदर का सीक्वल ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ कहानी आगे बढ़ेगी. इसके अलावा फिल्म में इस बार कई नये किरदारों को जोड़ा गया है. जिसमें एक नाम सिमरत कौर का है. सिमरत को उत्कर्ष के अपोजिट कास्ट किया गया है. सिमरत खूबसूरती में सकीना को कड़ी टक्कर देती है.
सिमरत कौर खूबसूरती में अपनी ऑनस्क्रीन सास सकीना यानी अमीषा पटेल से कम नहीं है. सिमरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें है. हर एक आउटफिट में वो बला की खूबसूरत लगती है. वो एक पंजाबी अभिनेत्री हैं और उन्होंने तेलुगु रोमांटिक ड्रामा प्रेमथो मी कार्तिक से की डेब्यू किया था. साल 2018 में एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म सोनी काम किया था. वहीं, पढ़ाई की बात करें तो सिमरत ने डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बीसीए की डिग्री ली है.
https://www.instagram.com/p/CTJcbf1l-tk/
https://www.instagram.com/p/Clgt0qyvMtA/
गदर 2 में काम करने के लिए सिमरत कौर ने कथित तौर पर 80 लाख रुपये लिए है. कुछ समय पहले वो बाबा बागेश्वर के दर्शन करने अपने मां के साथ उनके दरबार में नजर आई थी. बता दें कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है. ये मूवी 11 अगस्त को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










