Gadar 2: सनी देओल की 'गदर 2' में नहीं दिखेंगे ये 4 चेहरे, अशरफ अली सहित दर्शक इन कलाकारों को करेंगे मिस

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Feb 2023 9:12 AM

विज्ञापन

gadar 2 cast: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 इस साल रिलीज होने वाली है. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल इस बार फिर से अहम रोल निभाते दिखेंगे. लेकिन इस बार मूवी में दर्शक कुछ चेहरों को मिस करने वाले है.

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का पहला पोस्टर कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था. पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हाथ में हथौड़ा थामे तारा सिंह काफी गुस्से में दिखे थे. फिल्म के रिलीज होने का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. इस बीच मूवी को लेकर कई तरह की खबरें इंटरनेट पर चल रही है. चलिए आज आपको बताते है कि इस बार फिल्म में कुछ चेहरे दर्शकों को नहीं दिखेंगे.

गदर 2 में नजर नहीं आएंगे ओम पुरी

‘गदर एक प्रेम कथा’ साल 2001 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे और इस बार गदर 2 से भी यही उम्मीद की जा रही है. लेकिन इस बार दर्शक फिल्म में कुछ चेहरों को मिस करने वाले है, जिसमें एक नाम ओम पुरी का है. फिल्म में अहम रोल निभाने वाले एक्टर अब हमारे बीच नहीं है. साल 2017 में उनका निधन हो गया.

नहीं दिखेंगे सकीना के पिता

गदर में अशरफ अली के रोल में अमरीष पुरी नजर आए थे. इस किरदार में एक्टर ने अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग से जान फूंक दिया था. लेकिन गदर 2 में वो नजर नहीं आएंगे क्योंकि ब्लड कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी. फिल्म में वो सकीना यानी अमीषा पटेल के पिता बने थे.

Also Read: Gadar 2 के रिलीज से पहले ही ‘सकीना’ का बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर वायरल, यूजर्स बोले- तारा सिंह का कमेंट…
ये 2 किरदार को भी दर्शक फिल्म में करेंगे मिस 

गदर में एक किरदार ‘दरमियान सिंह’ था, जिसने लोगों को खूब हंसाया था. इस रोल को विवेक शौक ने निभाया था और आज वो हमारे बीच नहीं है. साल 2011 में उनका निधन हो गया और इस वजह से दूसरे पार्ट में वो नहीं दिखेंगे. वहीं, मिथिलेश चतुर्वेदी भी फिल्म गदर में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर का रोल निभाया था. हालांकि फैंस को गदर 2 में उनकी झलक नहीं दिखेगी. पिछले साल ही एक्टर का निधन हो गया था. दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा. बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Also Read: Gadar 2: हाथ में हथौड़ा लिए तारा सिंह दिखे एक्शन मोड में, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola