संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त से फैन ने पूछा- क्या आप मुझसे शादी करोगी? स्टारकिड ने दिया मजेदार जवाब

एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं. स्टारकिड को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शादी का ऑफर दे दिया. जिसका त्रिशाला ने काफी दिलचस्प जवाब दिया.
Sanjay Dutt daughter Trishala gets marriage proposal: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस से एक मीडिया यूजर ने शादी को लेकर सवाल कर दिया. इसपर स्टारकिड ने काफी मजेदार जवाब दिया.
त्रिशाला दत्त ने इंस्टाग्राम पर डिप्रेशन को लेकर लाइव सेशन रखा था. इस दौरान स्टारकिड से कई यूजर्स ने कई सवाल किए. लेकिन एक फैन ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने त्रिशाला का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. फैन ने पूछा, ‘आप कभी मेरे सवाल का जवाब नहीं देती हैं मिस दत्त. क्या आप मुझसे शादी करोगी?’
Also Read: क्रॉप टॉप पहनकर सोफे पर लेटी नजर आई सुहाना खान, बादलों को निहारते हुए स्टारकिड की लेटेस्ट तसवीर वायरलस्टारकिड इस सवाल का जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं. त्रिशाला दत्त लिखती हैं, ‘मैं उन सवालों का जवाब कभी नहीं देती , जिनका मेंटल हेल्थ से कोई लेना देना नहीं होता है. इस समय घोस्टिंग चल रही है, पहली डेट के बाद लड़कों की तरफ से बातचीत धीरे धीरे कम हो रही है- ऐसे में क्यों नहीं. हैप्पी.

गौरतलब है कि त्रिशाला दत्त ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था, उन्होंने बताया था कि उनका एक रिश्ता सात साल तक चला था. स्टारकिड ने पोस्ट में बताया था कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया था. आज दोनों मूव ऑन कर चुके है.
Also Read: सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद भी नहीं टूटा मां का हौसला, बेटे के निधन के बाद कहे थे बस ये दो पावरफुल शब्दत्रिशाला दत्त अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती हैं और फैंस को अपने जिंदगी के बारे में अपडेट देती रहती है. त्रिशाला की मान्यता के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड हैं और दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर अक्सर कमेंट करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




