Dunki: राजकुमार हिरानी की डंकी के लिए शाहरुख खान ने ली तगड़ी फीस, बाकी स्टारकास्ट की जेब भी टाइट
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Nov 2023 9:58 AM
Dunki StarCast Fees: शाहरुख खान पठान और जवान जैसी फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब राजकुमार हिरानी संग डंकी में नजर आने वाले हैं. ये मूवी 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. फैंस डंकी को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइये जानते हैं स्टारकास्ट ने मूवी के लिए कितनी फीस ली है.
साल 2023 में ”पठान” और “जवान” जैसी फिल्मों से तहलका मचाने के बाद, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अब राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मूवी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और सतीश शाह सहित कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं. बीते दिनों एसआरके के 58वें जन्मदिन पर मूवी का ड्रॉर्प डाउन वीडियो जारी किया गया. जिसमें एक्टर ने हार्डी नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है, जो अपने दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है. तापसी पन्नू ने मनु नाम का किरदार निभाया है और विक्की कौशल ने सुखी की भूमिका निभाई है. ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म पंजाब पर आधारित है, जहां युवा बेहतर जीवन की तलाश में विदेश जाने के इच्छुक हैं. फैंस शाहरुख खान के लुक को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइये जानते हैं राजकुमार हिरानी की मूवी में काम करने के लिए सभी स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितनी मूटी रकम ली है.
डंकी मूवी के लिए शाहरुख खान ने ली भारी-भरकम फीस
बॉलीवुड सुपरस्टार, शाहरुख खान, जो फिल्म में मुख्य नायक ‘हार्डी’ की भूमिका निभा रहे हैं, कथित तौर पर अच्छी खासी फीस ले रहे हैं. फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो एसआरके ने अपने रोल के लिए 28 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. पठान और जवान में भी उन्होंने लगभग इतनी ही फीस ली थी.
https://www.instagram.com/p/CxP24xBILXK/?hl=en&img_index=1
विक्की कौशल ने की कितनी फीस
विक्की कौशल, जो ‘डंकी’ में ‘सुक्खी’ का किरदार निभाते नजर आएंगे. विक्की कथित तौर पर अपने रोल के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. विक्की और राजकुमार हिरानी इससे पहले संजू के लिए साथ काम कर चुके हैं.
तापसी पन्नू ने ली कितनी फीस
फिल्म में एकमात्र महिला नायक तापसी पन्नू ‘मनु’ की भूमिका निभाती हैं. उनके लुक्स काफी स्टाइलिश लग रहे हैं और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है. अपने असाधारण अभिनय कौशल और स्क्रीन उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली तापसी को फीस के तौर पर 11करोड़ रुपये मिले है.
बोमन ईरानी ने लिए इतने करोड़
बोमन ईरानी ने ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’, ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया है. उनके कैरेक्टर और एक्टिंग स्कील्स को दर्शक काफी पसंद करते हैं. ‘डंकी’ में उन्होंने ‘गुलाटी’ नाम के एक शिक्षक की भूमिका निभाई है और इसके लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक लिया है.
सतीश शाह ने ली इतनी फीस
अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले अनुभवी अभिनेता सतीश शाह ‘मैं हूं ना’ के बाद लंबे अंतराल के बाद ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं. वह फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे और इसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपये की फीस ली है.
डंकी के बारे में
बीते दिनों डंकी फिल्म का धमाकेदार ड्रॉर्प वन वीडियो रिलीज किया गया. इसमें शाहरुख खान की कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है. टीज़र के शुरुआती सीन्स में शाहरुख खान को काले कपड़े पहने हुए लोगों के एक समूह को रेगिस्तान में घूमते हुए दिखाया गया है, जब एक संदिग्ध व्यक्ति उन पर गोली चला रहा है. बाद में पंजाब के कुछ दोस्तों की झलक दिखती है. जो किसी दिन लंदन में काम करने और रहने की उम्मीद करते हैं. इनमें शाहरुख खान के साथ उनके दोस्त तापसी पन्नू, विक्की कौशल और दो अन्य लोग शामिल हैं. शाहरुख का किरदार हार्डी अपने दोस्तों को किसी भी तरह से लंदन पहुंचाने में मदद करने की कसम खाता है. डंकी को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, राजकुमार हिरानी फिल्म्स और जियो स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है. डंकी 22 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर डंकी का मुकाबला प्रशांत नील की सालार: पार्ट 1 – सीजफायर से होगा। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










