Dunki: शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी स्टारर डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी समय बाद कहानियों को...
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Nov 2023 3:36 PM
शाहरुख खान ने 2023 में दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं. वह पठान और जवान में अपने दमदार अभिनय से दिलों पर राज कर रहे हैं. दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद, शाहरुख खान अपनी तीसरी बड़ी फिल्म डंकी की रिलीज के लिए तैयार हैं. अब एसआरके ने मूवी की सफलता पर बात की है.
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिनकी वजह से फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. एसआरके की झलक पाने के लिए लोग घंटों मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं. साल 2023 किंग खान के लिए सबसे बेस्ट रहा, क्योंकि सबसे पहले जनवरी में उनकी मूवी पठान रिलीज हुई. इसने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इसके बाद उनकी एटली निर्देशित जवान आई. जिसको लेकर भी दीवानगी देखी गई. इस फिल्म ने भी इतिहास रचते हुए ब्लॉकबस्टर कमाई की. वर्ल्डवाइड मूवी ने 1100 करोड़ का कलेक्शन किया. अभिनेता ने हमेशा साबित किया है कि वह बॉलीवुड के बादशाह क्यों हैं. अपनी दो बड़ी हिट फिल्मों के बाद, शाहरुख खान अपनी तीसरी बड़ी फिल्म डंकी की रिलीज के लिए तैयार हैं. जी हां, फैंस डंकी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है. बीते दिनों फिल्म का एक वीडियो जारी किया गया था. जिसमें एसआरके को हार्डी के रूप में दिखाया गया था. वह काफी डैशिंग और फ्रेश लग रहे थे. अब किंग खान ने डंकी की सफलता पर बात की है.
शाहरुख ने डंकी को साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया
जहां डंकी की पहली झलक ने फैंस के बीच उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है, वहीं शाहरुख खान ने एक और बात कही हैस जो हमें फिल्म के लिए बेहद उत्साहित करती है, हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन समारोह के दौरान, शाहरुख खान ने अपने फैंस से कहा कि डंकी 2023 की उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. उन्होंने कहा, ”डंकी 2023 की मेरी सबसे अच्छी फिल्म है. राजू सर की फिल्मों की खूबी यह है कि कहानियों को महत्वपूर्ण महत्व दिया जाता है, और अभिनेता कहानी को आगे बढ़ाते हैं. मैं काफी समय बाद रोमांस कर रहा हूं और प्यार वाले हिस्से खूबसूरत हैं.”
https://www.instagram.com/p/CzIdPmcIOTV/
डंकी दर्शकों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी
उन्होंने कहा कि डंकी में किरदारों को खूबसूरती से लिखा गया है और प्रेम कहानी को काफी प्रमुखता मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि डंकी दर्शकों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी. बॉलीवुड के बादशाह ने यह भी कहा कि वह सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं और नए किरदार और कहानियां लाना चाहते हैं. JIO स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित है. अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है. फिल्म इस दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है.
डंकी का पहला वीडियो हुआ था रिलीज
डंकी की पहली झलक हाल ही में शाहरुख खान के जन्मदिन पर साझा की गई थी. जारी किए गए वीडियो में, हमने सुपरस्टार को हार्डी के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा. डंकी चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी खोज की कहानी है. एंटरटेनमेंट न्यूज़ में ये एक बड़ी खबर है. डंकी में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर भी हैं. शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डंकी ड्रॉप 1 शेयर करते हुए लिखा, “अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी. दोस्ती, प्यार और साथ रहने का… घर नामक रिश्ते में रहने का! एक हृदयस्पर्शी कहानीकार की हृदयस्पर्शी कहानी. इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे. #DunkiDrop1 यहां है… #Dunki इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. @हिरानी.राजकुमार @taapsee @vickykaushal09 @anilgroverhere @vikramkochhar @boman_irani”.
https://www.instagram.com/p/CxNzAhAIMtu/
Also Read: Dunki Drop 1: निकले थे कभी हम घर से लेकिन घर नहीं निकला कभी दिल से… शाहरुख खान की फिल्म का पहला वीडियो रिलीज
डंकी को लेकर क्या बोले शाहरुख खान
पिछले साल, शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म डंकी के शीर्षक के बारे में बात की थी और बताया था कि वास्तव में इसका मतलब गधा कैसे होता है. दिसंबर 2022 में सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के दौरान, शाहरुख ने डेडलाइन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान डंकी के बारे में बात की. एक्टर ने कहा था, ”अंग्रेजी में मेरी फिल्म का नाम Donkey होगा, ये Donkey है. लेकिन भारत में गधे का उच्चारण देश का एक हिस्सा जिस तरह से करता है, वह ‘डंकी’ है. कहानी के बारे में आपको कितना कुछ बताऊं… यह हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक, श्री राजू हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म है. इसे बहुत ही शानदार लेखक अभिजात जोशी ने लिखा है. यह उन लोगों की कहानी है, जो घर वापस आना चाहते हैं…आखिरकार जब आपको बुलावा मिले.” एक्टर ने डंकी के बारे में आगे कहा था, ”यह एक कॉमिक फिल्म है. उनकी (राजकुमार हिरानी) फिल्में हमेशा कॉमेडी और देश के बारे में बहुत सारी भावनाओं का मिश्रण होती हैं, तो, यह एक बड़ी यात्रा वाली फिल्म है, और फिल्म दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती है और अंत में भारत वापस आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










