Drisha Acharya: कौन हैं सनी देओल की बहू द्रिशा आचार्य, जिसने करण संग रचाई शादी

Updated:
विज्ञापन
Drisha Acharya: कौन हैं सनी देओल की बहू द्रिशा आचार्य, जिसने करण संग रचाई शादी

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए. कपल की शादी कथित तौर पर धूमधाम से हुई. हालांकि फैंस ये जानना चाहते हैं कि सनी देओल की बहू आखिरकार है कौन, तो आइये आपको बताते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के घर इन-दिनों खुशियां ही खुशियां छाई हुई है, क्योंकि उनके बेटे करण देओल आज घोड़ी चढ़ गए. जी हां करण अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए. कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन काफी धमाकेदार रही. कुछ महीने पहले करण ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई की थी. अभिनेता कई सालों से द्रिशा को डेट कर रहे हैं. हालांकि फैंस ये जानना चाहते हैं कि सनी देओल की बहू आखिरकार है कौन, तो आइये आपको बताते हैं.

कौन करण क देओल की होने वाली दुल्हनियां

द्रिशा आचार्य प्रशंसित फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं. करण की होने वाली पत्नी भी अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं. द्रिशा की मां चिमू, टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.

द्रिशा-करण की लवस्टोरी

कथित तौर पर, करण और द्रिशा एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे. उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. द्रिशा काफी प्राइवेट इंसान है, इसलिए तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट कर रखा है. उनके कुल 462 फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कथित तौर पर मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: कब और कहां देख सकते हैं सलमान खान का रियालिटी शो, ये 13 कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे धमाल
सनी देओल के बेटे करण के बारे में

करण देओल, सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल की पहली संतान हैं. उन्होंने पल पल दिल के पास के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और अगली बार अपने 2 में दिखाई देंगे. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी होंगे. वह पहले यमला पगला दीवाना 2 में सहायक निर्देशक थे और उन्होंने फिल्म में दिलजीत दोसांझ के गाने में रैप भी किया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola