जल्द दूल्हा बनेंगे सनी देओल के बेटे करण, Dharmendra ने पोते की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसने सबसे…

Updated:
विज्ञापन
जल्द दूल्हा बनेंगे सनी देओल के बेटे करण, Dharmendra ने पोते की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसने सबसे…

सनी देओल के बेटे करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. शादी का फंक्शन 16 से 18 जून तक चलेगा. द्रिशा, बिमल रॉय की पोती है. धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Dharmendra grandson karan deol wedding: दिग्गज स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है. धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol Marriage) की शादी होने वाली है. करण अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या संग शादी रचाने जा रहे है. कपल 18 जून को शादी करेंगे. इस बीच धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी को लेकर बात की. चलिए आपको बताते है उन्होंने क्या कहा.

करण देओल की शादी

करण देओल और द्रिशा आचार्या की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. शादी का फंक्शन 16 से 18 जून तक चलेगा. द्रिशा, बिमल रॉय की पोती है. ईटाइम्स से बातचीत में धर्मेंद्र ने कहा “परिवार में लंबे समय बाद शादी हो रही है.” अपने पोते के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “करण बहुत अच्छा लड़का है. वह बहुत देखभाल करने वाला व्यक्ति है. बहुत अच्छा लग रहा है कि उसे अपना साथी मिल गया है.” उन्हें करण और द्रिशा के प्यार में कैसे पता चला, इसपर उन्होंने कहा कि, “पता तो चल जाता है. उसने सबसे पहले अपनी मां को बताया, जिन्होंने सनी को बताया और सनी ने मुझे बताया.

धर्मेंद्र ने कही ये बात

धर्मेंद्र ने आगे बताया, मैंने कहा ‘अगर करण उसे पसंद करता है तो आगे बढ़ो.’ फिर मैं द्रिशा से मिला. मीटिंग मेरे घर पर हुई. वह बहुत समझदार और सुंदर लड़की है. साथ ही वो एक अच्छे फैमिली से आती है. मैं दोनों के लिए काफी खुश हूं. उन्हें मेरा आशीर्वाद है. मैं देओल परिवार में नए सदस्य का स्वागत करता हूं. बता दें कि 18 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन है.

Also Read: कौन हैं मधु मंटेना?मसाबा गुप्ता के Ex हस्बैंड आज रचाएंगे दूसरी शादी,जानिए उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में
कौन है सनी देओल की होने वाली बहू

सनी देओल की होने वाली बहू का नाम द्रिशा आचार्य है, जो फिल्म निर्माता बिमल रॉय की बड़ी पोती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि करण और दृष्टि बचपन के दोस्त हैं और इसलिए दोनों ने फैमिली के बीच में ही सगाई भी कर ली. द्रिशा इस समय मुंबई में हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola