कौन हैं मधु मंटेना? मसाबा गुप्ता के Ex हस्बैंड ने की दूसरी शादी, जानिए उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jun 2023 8:46 AM
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी रविवार, 11 जून को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. इरा एक योगा शिक्षक और लेखिका है. शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखा, जिसमें उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल हुए.
बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना (Madhu Mantena) ने 11 जून को अपनी गर्लफ्रेंड इरा त्रिवेदी (Ira Trivedi) से शादी कर ली. मधु और इरा की प्री वेडिंग फंक्शन होने के बाद कपल ने मुंबई में शादी रचाई. मधु की ये दूसरी शादी है. इरा से पहले उन्होंने मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) से शादी रचाई थी, लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 3 साल तक ही चली.
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी रविवार, 11 जून को मुंबई में साथ शादी के बंधन में बंध गए. इरा एक योगा शिक्षक और लेखिका है. शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल हुए. मधु मंटेना ने पहले नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता से शादी किया था. 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया. दोनों की शादी सिर्फ 3 साल ही चली. हाल ही में मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की.
https://www.instagram.com/p/CtT8-ZZOIOP/?hl=en
मधु वर्मा मंटेना एक उल्लेखनीय भारतीय फिल्म निर्माता और उद्यमी हैं. उन्होंने फिल्म “गजनी”, राजनीतिक थ्रिलर “रक्त चरित्र” और “रण” के साथ-साथ बंगाली नाटक “ऑटोग्राफ” सहित उल्लेखनीय फिल्मों की एक श्रृंखला का निर्माण किया. इसके अलावा उन्होंने अगली और क्वीन जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस था. मधु बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के लिए भी कमर कस रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CtUO7eeLGhN/?hl=en
वहीं, इरा एक लेखिका होने के साथ-साथ एक योग विशेषज्ञ भी हैं. योग के बारे में उनके कई YouTube पोस्ट और वीडियो हैं. वह योग लव की संस्थापक भी हैं. बता दें कि मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में ऋतिक रोशन खूबसूरत कुर्ता और पायजामा पहनकर पहुंचे. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शिरकत की. इस मौके के लिए कपल ने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था. आमिर खान भी फंक्शन में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










