Badass Ravikumar Box Office: करोड़ से लाख पर आई हिमेश रेशमिया की नई फिल्म की कमाई, जानें अबतक का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Badass Ravikumar Box Office Collection Day 5

Badass Ravikumar Box Office Collection Day 5

Badass Ravikumar Box Office: हिमेश रेशमिया की क्लासिकल एक्शन फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस की पटरी से नीचे उतर रही है यानी की फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का कलेक्शन.

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office: बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं. इन दिनों हिमेश अपनी नई फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ को लेकर चर्चा में हैं. यह एक मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें 80 के दशक का एक्शन और रोमांच का भरपूर मेल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म के कलेक्शन में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है. अब फिल्म का डे 5 कलेक्शन भी सामने आ गया है. ऐसे में आइए इसकी अबतक की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

बैडएस रविकुमार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.52 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई और फिल्म करोड़ों से लाखों के कलेक्शन पर आ गई. सैकनिक्ल की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पांचवे दिन लगभग 50 लाख का कलेक्शन किया है.

  • पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 3.52 करोड़
  • दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2.25 करोड़
  • तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2 करोड़
  • चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 60 लाख
  • पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 50 लाख

नेट कलेक्शन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8.87 करोड़

बैडएस रवि कुमार स्टार कास्ट

बैडएस रवि कुमार फिल्म में हिमेश के अलावा प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोन, डेब्यूटेंट सिमोना मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मनीष वाधवा और अनिल जॉर्ज जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Deva Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की देवा 12वें दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola