Baby John: राजपाल यादव ने बेबी जॉन की असफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वरुण धवन ने हमेशा कुछ…

Rajpal Yadav reaction on Baby John Failure
राजपाल यादव ने फिल्म बेबी जॉन के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्टर ने स्क्रीन शेयर किया है. चलिए आपको बताते हैं कि राजपाल यादव ने क्या कहा.
Baby John: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में असफल रही. 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने भारत मे 50 करोड़ रुपये से भी कम की कमाई की. मेकर्स को उम्मीद थी कि मूवी अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फैंस और आलोचकों को मूवी बिल्कुल पसंद नहीं आई. फिल्म अपने बजट का खर्चा भी नहीं निकाल पाई. बेबी जॉन में राजपाल यादव ने भी अहम किरदार निभाया था. अब उन्होंने फिल्म की असफलता पर रिएक्ट किया है. साथ ही बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने पर वरुण ने क्या प्रतिक्रिया दी.
राजपाल यादव ने बेबी जॉन के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड बबल से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि, अगर ये रीमेक नहीं होती, यह मेरे 25 साल के करियर की सबसे अच्छी फिल्म होती. हालांकि विजय पहले ही इसे बना चुके थे, इसलिए दर्शकों ने कहानी देख ली थी. क्योंकि यह एक रीमेक थी और इसलिए इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा.” जब राजपाल से पूछा गया कि क्या वरुण बेबी जॉन के फ्लॉप होने पर निराश थे. इसपर उन्होंने कहा, ”वरुण बहुत ही स्वीट लड़का है और बहुत ही मेहनती है. उसने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है और उसके प्रयासों की सराहना करनी चाहिए क्योंकि उसने रिस्क लेना बहुत बड़ी बात है.”
बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन
वरुण धवन की बेबी जॉन को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 15 दिन सिर्फ 20 लाख रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्न ने अबतक सिर्फ 40 करोड़ रुपये की है. क्रिसमस की छुट्टियों के बावजूद, फिल्म अपने पहले दिन सिर्फ 11.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई. बता दें कि वरुण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पिछली फिल्म भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था.
यह भी पढ़ें– Baby John Box Office Day 5: बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप? वरुण धवन की फिल्म ने पुष्पा 2 के आगे टेके घुटने, जानें कलेक्शन
यह भी पढ़ें– Baby John Box Office Day 4: पुष्पा ने बेबी जॉन का किया बुरा हाल, जानें 4 दिनों के कलेक्शन में फिल्म फ्लॉप हुई या हिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










