Anuja OTT Release: इंतजार खत्म, इस दिन OTT पर रिलीज होगी ऑस्कर नॉमिनेटेड 'अनुजा', जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jan 2025 7:59 PM

विज्ञापन

Anuja OTT Release

Anuja OTT Release: साल 2025 की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'अनुजा' अब अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. यह फिल्म 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

Anuja OTT Release: ऑस्कर 2025 की नॉमिनेटेड शार्ट फिल्म ‘अनुजा’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है. इस फिल्म को साल 2025 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसे प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स, मिडी कलिंग और गणित मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. अब यह फिल्म अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने आज फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए इसका ऐलान किया है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए बताते हैं कब रिलीज होगी अनुजा.

यहां देखें फिल्म का प्रोमो-

ओटीटी पर कब रिलीज होगी अनुजा?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- “अनुजा लचीलेपन, बहनचारे और आशा की एक कहानी. अकादमी पुरस्कार नामांकित लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी.” इसका मतलब है कि इस इमोशनल ड्रामा फिल्म को देखने के लिए आपको 5 फरवरी तक का इंतजार करना होगा.

अनुजा की कहानी क्या है?

‘अनुजा’ फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाली एक 9 साल की अनुजा और 17 साल की उसकी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है. अनुजा के पास अपनी बहन की पढ़ाई और फैक्ट्री में काम करने के बीच एक को चुनना पड़ता है. ऐसे में वह अपने पढ़ाई को महत्व देती है, लेकिन फिर उसके एक फैसले की वजह से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग ने दो बहनों का किरदार निभाया है.

कहां देखें ऑस्कर?

एडम जे ग्रेव्स ने ओटीटी पर फिल्म के रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा, “सुचित्रा और मैं अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं कि अनुजा को नेटफ्लिक्स पर घर मिला. आशा की यह कहानी इतने सारे प्रतिभाशाली और भावुक लोगों के साथ आने की वजह से ही साकार हो पाई है. ऑस्कर को आप भारत में 3 मार्च को सुबह साढ़े 5 बजे से देख सकेंगे. आप इसे ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे.”

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3: अक्षय – परेश – सुनील की तिकड़ी के साथ प्रियदर्शन फिर करेंगे हेरा-फेरी, खास अंदाज में किया ऐलान

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola