Animal Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ओपनिंग डे पर करेगी इतने करोड़ की कमाई, टाइगर 3-जवान का तोड़ेगी रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Animal deleted scene

Animal

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. एक्शन और सस्पेंस से भरी इन फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि एनिमल टाइगर 3 और गदर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ देगी.

विज्ञापन

Animal Box Office: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रणबीर कपूर की एनिमल लगातार सुर्खियां बटौर रहा है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशत मूवी का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था. जिसमें रणबीर कपूर खूंखार अंदाज में दिखाई दिए. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रणबीर के किरदार का लगाव उसे एक गैंगस्टर बनने की राह पर ले जाता है, और अंततः उसका सामना बॉबी देओल द्वारा निभाए गए अपने दुश्मन से होता है. दोनों के एक्शन सीन को देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. वीडियो देखकर ये भी पता चलता है कि अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना रणबीर की प्रेमिका होंगी.

टाइगर 3 के रिकॉर्ड को तोड़ेगी एनिमल

एनिमल‘ की बहुप्रतीक्षित रिलीज के साथ, शहर में फिल्म की संभावित बॉक्स ऑफिस सफलता के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि ‘एनिमल’ अपने शुरुआती दिन में 50 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करने के लिए तैयार है. अगर ये अटकलें सच हुईं, तो यह एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जो सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जो कि 44.5 करोड़ रुपये थी.

टाइगर 3 के रिकॉर्ड को तोड़ेगी एनिमल

हालांकि ये भविष्यवाणियां उत्साह पैदा कर रही हैं, आधिकारिक बॉक्स ऑफिस नंबर जल्द ही निर्णायक फैसला देंगे. कहा ये भी जा रहा है कि रणबीर कपूर की ये अबतक की सबसे बेस्ट मूवीज में से एक होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. ट्रेलर को जहां दर्शकों ने खूब प्यार दिया, वहीं क्रिटिक्स ने इसे सस्पेंस से भरा हुआ बताया. ऐसे में ये शाहरुख खान के पठान और जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

एनिमल के बारे में

‘एनिमल’ हिंदी में एक अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने तैयार किया है, जिन्होंने न केवल स्क्रिप्ट का सह-लेखन किया, बल्कि संपादन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली. टी-सीरीज़ और सिने1 स्टूडियो इस सिनेमाई उद्यम को जीवंत बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं.

Also Read: Animal Star Cast Salary: ब्लॉकबस्टर देने के लिए रणबीर कपूर तैयार, जानें किसने ली कितनी फीस

एनिमल के ट्रेलर को फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर

आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर अपना अब तक का सबसे गंभीर व्यक्तित्व अपनाएंगे. टीज़र में केवल एक झलक मिलती है, लेकिन ट्रेलर रणबीर के कई फेज को बताता है, जिसमें वह उज्जवल बच्चे के साथ बाद में खूखांर गुंडा बन जाता है, जो अपने पिता को बचाने के लिए हर वो मुमकिन कोशिश करता है. ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर और अनिल कपूर के किरदारों के अतीत की यादों को ताजा करने के अभिनय से होती है. जिसमें रणबीर कहते हैं कि मैं इसमें पापा बनूंगा और आप बेटा बनना. एक्टिंग के दौरान रणबीर दिखाते हैं कि कैसे उन्हें बचपन में इग्नोर किया जाता था. जैसे-जैसे साल बीतते हैं, अपने पिता पर हमला होने के बाद, रणबीर का किरदार अपने परिवार का साथ कभी नहीं छोड़ने की कसम खाता है और बदला लेना जारी रखता है. ये एक्शन थ्रिलर आपके रौंगटे खड़े कर देगा और इसमें रणबीर और विलेन बने बॉबी देओल ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola