क्या बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ रही है 'अल्फा' की चमक? चौथे दिन के कलेक्शन ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

आलिया भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'अल्फा' के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का खुलासा हो गया है. सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹3.85 करोड़ नेट कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 37.85 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' के चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ने सोमवार को भारत में करीब 3.85 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 37.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई अब 45.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Alpha Worldwide Collection: दुनियाभर में 63 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

'अल्फा' ने विदेशों में भी अपनी कमाई जारी रखी है. सोमवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की विदेशी कमाई बढ़कर 18.30 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 63.64 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

image.png

Alpha Performance Analysis: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होने के बावजूद धीमी रफ्तार

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई जारी रखी है, लेकिन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होने के कारण इससे ज्यादा बड़े आंकड़ों की उम्मीद की जा रही थी. खासतौर पर तब जब फिल्म को भारत में करीब 7,534 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. 'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें लीड रोल में दो महिला जासूसों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं. इस स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' से हुई थी. इसके बाद इसमें 'टाइगर जिंदा है' (2017), 'वॉर' (2019), 'पठान' (2023), 'टाइगर 3' (2023) और 'वॉर 2' (2025) जैसी फिल्में शामिल हुई.

फिल्म की कहानी किसने लिखी?

'अल्फा' की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है और फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'वॉर' वाले किरदार को दोबारा निभाते दिखाई देते हैं.


ये भी पढ़ें: Alpha: जानिए रांची में कहां और कितने बजे चल रही है फिल्म, ₹200 से ₹600 तक मिल रही टिकट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola