Met Gala में आलिया भट्ट ने 1 लाख मोतियों से सजी ड्रेस पहनी, जानिए किसने डिजाइन किया ये खूबसूरत गाउन

आलिया भट्ट ने अपना मेट गाला लुक फैंस के साथ शेयर किया. मोतियों से बनी ये ड्रेस बेहद खूबसूरत है. आलिया ने इसे पहनकर और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की है, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
Alia Bhatt in Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में धासूं डेब्यू किया. आलिया ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया. जब वो रेड कार्पेट पर उतरीं तो सब देखते रह गए. उनका लुक इतना खूबसूरत और हसीन था, कि आपकी भी उनसे नजर नहीं हटेगी. इस आउटफिट को बानने के पीछे कितनी मेहनत लगी, एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में बताया.
आलिया भट्ट ने अपना मेट गाला लुक फैंस के साथ शेयर किया. मोतियों से बनी ये ड्रेस बेहद खूबसूरत है. आलिया ने इसे पहनकर और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर लिखा, मेट गाला – कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी. मैं हमेशा प्रतिष्ठित चैनल ब्राइड्स पर मोहित रहा हूं. सीज़न दर सीज़न, कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिभा सबसे नवीन और विस्मयकारी आउटफिट में चमक गई.
आलिया भट्ट ने बताया 1 लाख मोतियों को लगाकर उनके आउटफिट में कढ़ाई किया गया है. ये ड्रेस भारत में पूरी तरह से डिजाइन किया गया. एक्ट्रेस ने लिखा, मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से. मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो प्रामाणिक लगे. और गर्व से भारत में निर्मित. 100,000 मोतियों से बनी कढ़ाई @prabalgurung द्वारा प्यार का श्रम है. मुझे अपने पहले मेट के लिए आपको पहनकर बहुत गर्व हो रहा है.
Also Read: आलिया भट्ट ने मुंबई में खरीदा 37 करोड़ रुपए का घर, इस खास शख्स को गिफ्ट किए 7 करोड़ के दो फ्लैट
आलिया भट्ट के लुक को देखकर फैंस प्यार बरसा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ले गई, ले गई, दिल ले गई. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत सुंदर और करिश्माई दिख रही है. एक यूजर ने लिखा, व्हाइट में बिल्कुल आश्चर्यजनक लग रही है. एक यूजर ने लिखा, अप्सरा हो या परी हो. कई यूजर्स इसपर रेड हारट इमोजी बना रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










