Ae Dil Hai Mushkil: क्या आपने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नेहा धूपिया को किया नोटिस? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2026 2:35 PM

विज्ञापन

नेहा धूपिया, फोटो- इंस्टाग्राम

Ae Dil Hai Mushkil: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम किया है. हालांकि वह स्क्रीन पर नहीं दिखी है. एक्ट्रेस ने ये खुलासा सालों बाद किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था.

विज्ञापन

Ae Dil Hai Mushkil: करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में शाहरुख खान और आलिया भट्ट के कैमियो को तो दर्शक आज भी याद करते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में नेहा धूपिया की भी एक खास मौजूदगी थी, जो पर्दे पर नजर नहीं आई. नेहा ने रणबीर कपूर के किरदार अयान का इंटरव्यू लेने वाली रिपोर्टर को अपनी आवाज दी थी. हालांकि वह किसी भी सीन में दिखाई नहीं दी थी. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया. आइए पूरी बात बताते हैं.

कैसे मिला नेहा धूपिया को यह मौका

हाल ही में स्क्रीन स्पॉटलाइट को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया से पूछा गया कि क्या ‘लस्ट स्टोरीज’ करण के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट था. नेहा ने बताया कि वह अपने पॉडकास्ट के सिलसिले में करण जौहर को बार बार फोन किया करती थी. एक बार दो बार नहीं बल्कि कई बार उन्होंने करण से बातचीत की. करण उनकी आवाज को अच्छी तरह पहचानने लगे. नेहा के मुताबिक शायद करण उनकी आवाज सुन सुनकर परेशान हो गए और एक दिन उन्होंने कहा कि तुम आकर इस फिल्म के लिए वॉइस ओवर ही कर दो और इस तरह उन्हें ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में यह रोल मिल गया.

संजय कपूर का मजेदार कमेंट

नेहा ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया, जिसमें संजय कपूर का नाम जुड़ा है. उन्होंने बताया कि एक दिन संजय कपूर ने मजाक में उनसे कहा तेरी फिल्म ने तो सौ करोड़ कमा लिए हैं. नेहा हैरान रह गईं और पूछा कौन सी फिल्म. तब संजय कपूर ने हंसते हुए कहा तू है ना उसमें वॉइस ओवर में. नेहा ने माना कि यह बात थोड़ी अजीब लगी, लेकिन बहुत मजेदार भी थी और वह इसे लेकर खूब हंसी थी.

हालिया प्रोजेक्ट्स में दिखी नेहा

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल के दिनों में नेहा धूपिया दो चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही. उन्होंने ‘परफेक्ट फैमिली’ में एक थेरेपिस्ट की भूमिका निभाई. इसके अलावा वह ‘सिंगल पापा’ में एक एडॉप्शन एजेंसी ऑफिसर के किरदार में नजर आई.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी नई बॉक्स ऑफिस किंग, फीके पड़े ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’, बना डाला ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola