VIDEO: टाइगर-श्रद्धा का रोमांस, ”सब तेरा…” गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘बागी’ का पहला गाना ‘सब तेरा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और श्रद्धा ने भी उनका साथ दिया है. इस गाने में दोनों पानी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज […]
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘बागी’ का पहला गाना ‘सब तेरा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और श्रद्धा ने भी उनका साथ दिया है. इस गाने में दोनों पानी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखी हैं. टाइगर-श्रद्धा की कैमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है. दोनों पहली बार एकदूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इस रोमांटिक गाने के बोल और दोनों की कैमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आयेगी.
फिल्म में टाइगर एक बार फिर अपने शानदार एक्शन सीन से दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकोंने बेहद पसंद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए