टाइगर-श्रद्धा का रोमांस, ''बागी'' का फर्स्टलुक रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 11:02 AM
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘बागी’ का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. टाइगर के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर इस लुक को शेयर किया है. अभिनेत्री श्रद्धा ने टाइगर को बर्थडे विश करते हुए लिखा यह मेरा सबसे फेवरेट रेबेल है. दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर […]
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘बागी’ का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. टाइगर के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर इस लुक को शेयर किया है. अभिनेत्री श्रद्धा ने टाइगर को बर्थडे विश करते हुए लिखा यह मेरा सबसे फेवरेट रेबेल है. दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
टाइगर ने श्रद्धा के ट्वीट के लिए उनका धन्यवाद किया. फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में कृति शैनन भी मुख्य भूमिका में थी. अपनी पहली ही फिल्म से टाइगर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए थे. टाइगर अपने डांस मूव्स को लेकर भी दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहें.
https://www.instagram.com/p/BCbAIYcSpuc/
https://www.instagram.com/p/BCdgmvwyptq/
श्रद्धा ने फिल्म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म सुपरहिट रही थी और दर्शकों ने श्रद्धा के किरदार को भी खासा पसंद किया था. वे जल्द ही आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में भी नजर आनेवाली है.
अब देखना होगा दोनों की नयी जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










