अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू, पहली बार बेटे संग दिखेंगे अनिल कपूर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 1:19 PM
मुंबई : अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है. दिग्गज अभिनेता एवं हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर ने रविवार को ट्वीट कर यह घोषणा की. इस फिल्म में हर्षवर्धन एक निशानेबाज की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म लगभग तीन साल की देरी के […]
मुंबई : अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है. दिग्गज अभिनेता एवं हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर ने रविवार को ट्वीट कर यह घोषणा की. इस फिल्म में हर्षवर्धन एक निशानेबाज की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म लगभग तीन साल की देरी के बाद शुरू हुई है.
अनिल कपूर फिल्म में बिंद्रा के पिता की भूमिका निभाएंगे. बाप-बेटे पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम रहे हैं. अनिल कपूर ने हर्षवर्धन और बिंद्रा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शुरूआत हो रही है”.
यह फिल्म बिंद्रा की आत्मकथा “ए शॉट ऐट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड ऐंड बियोंड” पर आधारित है. हर्षवर्धन ने सितंबर 2017 में इंस्ट्ग्राम पर इस बायोपिक का हिस्सा होने की घोषणा की थी.
उन्होंने बिंद्रा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ शुरूआत बहुत खास होती है. खासतौर पर तब, जब आपको कोई ऐसा किरदार निभाने को मिले जिसने देश को दुनिया भर में गौरव दिलाया हो. मुझे खुशी है कि मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस भूमिका के साथ न्याय कर पाऊं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










