#ThappadTrailer: इस ”थप्‍पड़” की गूंज दूर तक जायेगी… देखें दमदार Video

Updated:
विज्ञापन

तापसी पन्‍नू की आनेवाली फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर की गूंज आपको काफी देर तक सुनाई देगी. फिल्‍म में एक बार तापसी का दमदार अंदाज दिखेगा. तापसी एक शादीशुदा लड़की का किरदार निभा रही हैं जो इसलिए अपने पति को तलाक देना चाहती है […]

विज्ञापन

तापसी पन्‍नू की आनेवाली फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर की गूंज आपको काफी देर तक सुनाई देगी. फिल्‍म में एक बार तापसी का दमदार अंदाज दिखेगा. तापसी एक शादीशुदा लड़की का किरदार निभा रही हैं जो इसलिए अपने पति को तलाक देना चाहती है क्‍योंकि उसके पति ने उसके गाल पर थप्‍पड़ मार दिया.

विज्ञापन

तापसी के पति का किरदार पावेल गुलाटी निभा रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत में तापसी और पावेल की हैप्‍पी मैरिड कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं. दोनों एकदूसरे को बहुत प्‍यार करते हैं. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब एक पार्टी में पावेल, तापसी पर हाथ उठा देता है.

इस थप्‍पड़ की गूंज उसके अंदर बस जाती है और वह खुद को इससे बाहर नहीं निकाल पाती. वे अपने पति से तलाक लेने की बात करती हैं. ट्रेलर में तापसी के कुछ डायलॉग है जो आपके दिमाग पर चोट करते हैं. जैसे वह अपने वकील से बात करती हैं- ‘उसने मुझे मारा पहली बार…नहीं मार सकता, बस इतनी सी बात है.’

रिलीज होते के साथ यह ट्रेलर चर्चा में आ गया हैं. माना जा रहा है कि इस ट्रेलर के कॉन्‍सेप्‍ट के चलते कबीर सिंह एक बार चर्चा में आ सकती है. दरअसल, कबीर सिंह के सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई थी जिसमें शाहिद, कियारा को बीच सड़क पर थप्‍पड़ मार देता है और कियारा सबकुछ भुलाकर उसे स्‍वीकार कर लेती है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस सीन की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी थी.

हालांकि तापसी की फिल्‍म थप्‍पड़, कबीर सिंह के एकदम विपरीत कॉन्‍सेप्‍ट पर है. फिल्‍म में दिखाया गया है कि किसी भी महिला के साथ हिंसा किसी भी तरह से ठीक नहीं है. बता दें कि फिल्‍म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola