काजोल का खुलासा- बेटी न्यासा के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो अजय देंगे ऐसा रिएक्शन

अजय देवगन को इंडरूट्री में काफी शांत स्वभाव का माना जाता है. लेकिन उनकी पत्नी और जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का ऐसा मानना नहीं हैं. काजोल का कहना है कि वे अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं. बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग को लेकर अजय का केयरिंग नेचर हमेशा नजर आती […]
अजय देवगन को इंडरूट्री में काफी शांत स्वभाव का माना जाता है. लेकिन उनकी पत्नी और जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का ऐसा मानना नहीं हैं. काजोल का कहना है कि वे अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं. बेटी न्यासा देवगन और बेटे युग को लेकर अजय का केयरिंग नेचर हमेशा नजर आती है.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार काजोल को एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, लव और रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेनी होता तो न्यासा और युग किसके पास जायेंगे ? इसपर काजोल ने कहा कि बेटी न्यासा उनके पास ही जायेगी.
उन्होंने आगे कहा कि,’ नीसा मेरे पास ही आयेगी, क्योंकि अज इस तरह के इंसान है जो ब्वॉयफ्रेंड की बात सुनते ही प्रोटेक्टिव नेचर दिखाते हुए शॉटगन लेकर खड़े हो जायेंगे.’ काजोल ने बताया कि अजय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं.
हाल ही में अजय देवगन ने नीसा को ट्रोल करनेवालों को करारा जवाब दिया था. दरअसल मई महीने में न्यासा को दादा वीरू देवगन के निधन के एक दिन बाद सैलून के बाहर देखा गया था. जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनपर जमकर निशाना साधा था. पिछले दिनों अजय ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था.
अजय देवगन ने कहा था,’ उस दौरान बच्चे काफी रो रहे थे और पिता के निधन के एक दिन बाद ही मैंने बेटी को बाहर भेज दिया था ताकि उनका मूड थोड़ा ठीक हो जाये.’ अजय देवगन अक्सर बच्चों पर निशाना साधने वाले ट्रोलर्स को जवाब दे चुके हैं.
बता दें कि, काजोल और अजय देवगन फिल्म तानाजी : द अनसंग वॉरियर में नजर आनेवाले हैं. दोनों इनदिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




