जैकी श्रॉफ ने जब अनिल कपूर को मारे थे 17 थप्पड़ ! VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2019 1:40 PM
हिंदी सिनेमा में कई सितारों के बीच ऐसी दोस्ती है जिनकी मिसाल दी जाती है. ऐसे ही दोस्त अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ हैं. इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. आज अनिल कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर उनसे और जैकी श्रॉफ से जुड़ा […]
हिंदी सिनेमा में कई सितारों के बीच ऐसी दोस्ती है जिनकी मिसाल दी जाती है. ऐसे ही दोस्त अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ हैं. इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. आज अनिल कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर उनसे और जैकी श्रॉफ से जुड़ा 30 साल पुराना किस्सा शेयर कर रहे हैं.
बीते दिनों फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ से जुड़ा 30 साल पुराना किस्सा साझा किया था. सोशल मीडिया पर शेयर किये गये इस वीडियो में विधु के अलावा अनिल कपूर, जैकी और अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं.
वीडियो में अनिल और जैकी अपनी फिल्म ‘परिंदा’ के बारे में बता रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए विधु विनोद ने कैप्शन में लिखा,’ अनिल कपूर हमेशा ही अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं जब बात बेहतरीन शॉट की होती है. एक परफेक्ट शॉट के लिए अनिल कपूर ने 17 रीटेक लिए.’
@AnilKapoor has always been a perfectionist when it comes to his shots. Here is @bindasbhidu sharing how it took 17 'hard' takes to get the final cut for one of #Parinda's scenes. #30YearsOfParinda@MadhuriDixit pic.twitter.com/yWpratNupx
— Vidhu Vinod Chopra Films (@VVCFilms) October 31, 2019
इस वीडियो में परिंदा के एक सीन के बारे में दिखाया गया है जिसमें अनिल और जैकी किसी बात पर बहस कर रहे हैं और फिर जैकी उन्हें थप्पड़ मार देते हैं. इस सीन को लेकर जैकी बता रहे हैं कि,’ अनिल उस सीन में दर्द दिखाना चाहता था कि उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया.’ जैकी ने आगे कहा कि,’ पहला शॉट ठीक हो गया था और चेहरे के हावभाव भी ठीक लग रहे थे. लेकिन अनिल ने कहा एक और शॉट. इस तरह एक सीन के लिए 17 थप्पड़ मारे. खास बात यह है कि थप्पड़ सही में मारना पड़ता था क्योंकि ऐसे रिएक्शन यूं ही नहीं आ जाते हैं.’
बता दें कि परिंदा साल 1989 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जैकी और अनिल के अलावा माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
गौरतलब है कि, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को राम-लखन के नाम से भी जाना जाता है. दोनों ने ‘त्रिमूर्ति’, ‘युद्ध’, ‘राम-लखन’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ और कभी ना कभी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










