‘ड्रीम गर्ल'' की कमाई 100 करोड़ के पार, आयुष्‍मान ने कहा- शतक पूरा कर लिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 8:38 AM

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा ने अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचाने के लिए दर्शकों तथा प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. राज शांडिल्य निर्देशित यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी. खुराना ने […]

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा ने अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचाने के लिए दर्शकों तथा प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. राज शांडिल्य निर्देशित यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी. खुराना ने इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का अभिनय किया है जो फोन पर खुद को महिला के तौर पर पेश करते हुए बात करता है. अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ड्रीमगर्ल ने शतक पूरा कर लिया !इस प्यार के लिए आपका शुक्रिया.’

अदाकारा नुसरत ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता को पूरी टीम के लिए एक बड़ी जीत बताते हुए कहा, ‘यह सचमुच में एक शानदार अनुभव है. पिछले साल ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद इस साल ‘ड्रीम गर्ल’, मैं सचमुच में आपके प्यार को महसूस कर रही हूं.’

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने फिल्‍म की कमाई की जानकारी दी है. उन्‍होंने ट्वीट किया कि फिल्‍म दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 5.30 करोड़, रविवार को 11.05 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ की कमाई की. फिल्‍म ने कुल मिलाकर अभी तक 101.40 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola