किसी ने नहीं सोचा था कि मैं हंसल मेहता की फिल्म में काम कर सकती हूं : नुसरत भरूचा

Updated at : 23 Sep 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
किसी ने नहीं सोचा था कि मैं हंसल मेहता की फिल्म में काम कर सकती हूं : नुसरत भरूचा

मुंबई : ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ जैसी हिट फिल्में देने वाली अदाकारा नुसरत भरूचा का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह हंसल मेहता की फिल्म में काम कर सकती हैं. नुसरत ने फिल्म ‘तुर्रम खान’ में हंसल मेहता के साथ काम किया है. अदाकारा ने कहा […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ जैसी हिट फिल्में देने वाली अदाकारा नुसरत भरूचा का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह हंसल मेहता की फिल्म में काम कर सकती हैं. नुसरत ने फिल्म ‘तुर्रम खान’ में हंसल मेहता के साथ काम किया है. अदाकारा ने कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद समृद्ध करने वाला और चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि ‘तुर्रम खान’ उनके लिए एक अलग तरह की फिल्म है.

नुसरत ने कहा, ‘ … मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे हंसल मेहता के साथ काम करने का मौका मिला. अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के बाद कोई नहीं सोच सकता था कि यह हंसल मेहता की फिल्म में काम कर सकती है.’

अदाकारा ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि फिल्मकार ने मुझे उस छवि से हटकर देखा. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहती रही कि मैं डरी हुई हूं. सर, क्या आपको यकीन है मैं यह कर सकती हूं? और उन्होंने कहा, ‘हां, तुम कर सकती हो’.’

फिल्म ‘तुर्रम खान’ उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ‘सोशल कॉमेडी’ फिल्म है. इसमें राजकुमार राव, मोहम्मद जीशान अयूब और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे. यह अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। नुसरत की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola