ePaper

बोले रितिक रोशन- जानवर हमें सिखाते हैं खुश रहना

Updated at : 21 Jul 2019 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
बोले रितिक रोशन- जानवर हमें सिखाते हैं खुश रहना

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले रितिक आज इंडस्ट्री में खास पहचान रखते हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म सुपर 30 को लेकर सुर्खियों में हैं. वे शेयर कर रहे हैं अपने फुरसत के लम्हें… रितिक ने कहा कि अपनी शूटिंग और वर्कआउट के बाद जो भी समय मिलता है, […]

विज्ञापन

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले रितिक आज इंडस्ट्री में खास पहचान रखते हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म सुपर 30 को लेकर सुर्खियों में हैं. वे शेयर कर रहे हैं अपने फुरसत के लम्हें…

रितिक ने कहा कि अपनी शूटिंग और वर्कआउट के बाद जो भी समय मिलता है, मेरी प्राथमिकता होती है कि उसे परिवार के साथ बिताऊं. पापा की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है. वह रिकवरी कर रहे हैं, तो मेरी कोशिश होती है कि उनके साथ थोड़ा समय बिता सकूं, चाहे कितना भी मशरुफ रहूं. अभी मैंने उन्हें काम से पूरी तरह से ब्रेक लेने को कहा है. हमारी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ उनकी अच्छी सेहत है. मौका निकाल कर अपने बच्चों के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंट करता हूं. डे टू डे उनकी लाइफ में क्या चल रहा है, वह भी जानने की कोशिश करता हूं.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मैं पेट्स के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद करता हूं. आप अपने डॉगी को सिर्फ 30 सेकेंड प्यार और दुलार दीजिए, फिर देखिए कि वह किस तरह से आपको चाहता है. वह पल बेहद खास होता है. नि:स्वार्थ प्यार को वे दर्शाते हैं. अपने डॉगी, कैट्स के अलावा मैं टीवी पर भी एनिमल्स को देखना पसंद करता हूं. मुझे लगता है कि हर जानवर बहुत खास है. वे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. किस तरह से वह अपनी जिंदगी में संतुष्ट और खुश रहते हैं, हमें उनसे सिखना चाहिए. जिंदगी जीने के लिए सर्ववाइवल ऑफ फिटेस्ट का वे बेहतरीन उदाहरण हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola