रकुल प्रीत ने बताया लोगों को फिल्म और वास्तविकता में अंतर

Updated at : 19 Jul 2019 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
रकुल प्रीत ने बताया लोगों को फिल्म और वास्तविकता में अंतर

मुंबई : अपनी हालिया रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमायी की थी. फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौंंकाने वाली रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि लोगों को वास्तविकता और फिल्म में अंतर करना आना चाहिए. वो अपनी आने वाली फिल्म मनमाधुदु […]

विज्ञापन

मुंबई : अपनी हालिया रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमायी की थी. फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौंंकाने वाली रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि लोगों को वास्तविकता और फिल्म में अंतर करना आना चाहिए. वो अपनी आने वाली फिल्म मनमाधुदु 2 के अनाउंसमेंट हो चुकी है.

यह फिल्म मनमाधुदु की सीक्वल है. बता दें कि इस फिल्म में सामंथा अक्किनेनी भी हैं. कीर्ति सुरेश, सामंथा अक्किनेनी और अक्षरा गौड़ा इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म में नागार्जुन और रकुल प्रीत सिंह मेन लीड में हैं. फिल्म का टीजर कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ है. टीजर के एक सीन में रकुल प्रीत को स्मोक करते दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
ट्रोलर्स का कहना है कि फिल्म के जरिए एक्ट्रेस स्मोकिंग को प्रमोट कर रही हैं. इन सभी आलोचनाओं पर अब एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. एक बातचीत के दौरान रकुल ने अपने करेक्टर को शाहिद कपूर की मूवी कबीर सिंह से कंपेयर करते हुए कहा- कबीर सिंह में, शाहिद कपूर ने सिगरेट पी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि वे स्मोकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं.
रकुल ने कहा कि रियल लाइफ में शाहिद कपूर वैजिटेरियन हैं. लोगों को रियल और रील करेक्टर्स में अंतर समझना चाहिए. ‘मनमाधुदु 2’ में वो अवंतिका के रोल में हैं जो स्मोक करती है, ये उसकी कहानी है. रकुल ने ये भी कहा कि वे ट्रोलिंग को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हैं. रकुल प्रीत की ये फिल्म सिनमाघरों में 9 अगस्त को रिलीज होगी. मूवी में कीर्ति सुरेश और समंथा अक्किनेनी का कैमियो रोल हैं.
बता दें कि ‘मनमाधुदु 2’ एक 50 साल के शख्स की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में प्यार तलाशने के लिए संघर्ष कर रहा है. रकुल प्रीत हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ सिनेमा में भी सक्रिय हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola