कीर्ति कुल्हारी अपनी अगली फिल्म में इस भूमिका में आएंगी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 1:50 PM
मुंबई : अदाकारा कीर्ति कुल्हारी अपनी आने वाली फिल्म में एक गायिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है. कीर्ति इसमें एक बैंड की प्रमुख गायिका साशा का किरदार निभाएंगी. कीर्ति कुल्हारी ने एक बयान में कहा ‘‘मुझे इस किरदार के […]
मुंबई : अदाकारा कीर्ति कुल्हारी अपनी आने वाली फिल्म में एक गायिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है. कीर्ति इसमें एक बैंड की प्रमुख गायिका साशा का किरदार निभाएंगी.
कीर्ति कुल्हारी ने एक बयान में कहा ‘‘मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अधिक अच्छी बात यह लगी कि यह वह वास्तव में आजाद है… और यह वह आजादी है जो हम सभी चाहते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही इसे खोज पाते हैं.”
फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी करेंगे और इसका निर्माण अंनत रूंगटा और संजय शेट्टी की निर्माण कंपनियों के बैनर तले किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










