सुरवीन चावला ने अपने पति और बेबी बंप के साथ की तस्वीर शेयर, जानें कब आयेगा नन्हा मेहमान

Updated at : 15 Jan 2019 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
सुरवीन चावला ने अपने पति और बेबी बंप के साथ की तस्वीर शेयर, जानें कब आयेगा नन्हा मेहमान

अभिनेत्री सुरवीन चावला मां बनने वाली हैं. अपने बेबी बंप के साथ उन्होने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है. इस तस्वीर में सुरवीन के साथ उनके पति अक्षय ठक्कर भी नजर आ रहे हैं. सुरवीन इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सुरवीन चावला मां बनने वाली हैं. अपने बेबी बंप के साथ उन्होने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है. इस तस्वीर में सुरवीन के साथ उनके पति अक्षय ठक्कर भी नजर आ रहे हैं. सुरवीन इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है फैन्स आने वाले बेबी का भी जिक्र कर रहे हैं. कुछ ही समय में इस तस्वीर को लाखों लाइक मिले हैं

इस तस्वीर में सुरवीन सेल्फी लेती नजर आ रहीं तो पति अक्षय बेबी की तरफ इशारा कर रहे हैं. सुरवीन के हाथ में एक पानी की बोतल है. इससे साफ पता चल रहा है कि वह अपनी सेहत का खूब ध्यान रख रही हैं. तस्वीर किसी आइने के सामने ली हुई नजर आ रही है. अचानक अपनी शादी की खबर फैन्स को देने वाली सुरवीन ने सबको तब हैरान कर दिया था जब उन्होंने बताया था कि वह दो साल से शादीशुदा हैं. इसके बाद उन्होंने दूसरा बम फोड़ा कि वह मां बनने वाली है. सुरवीन के फैन्स हैरान थे कि इतना सबकुछ अचानक कैसे हो गया .
सुरवीन चावला ने 28 जुलाई 2015 को इटली जा कर बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर से शादी रचाई। ये शादी होने के तकरीबन 2 साल के बाद सुरवीन चावला ने दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया और अब उनकी प्रेग्नेंट होने की खबर भी सबको चौकाने वाली हैं. सुरवीन ने बताया था कि उन्हें भी इस जानकरी नहीं थी. उन्होंने कहा, नन्हा मेहमान अचानक से हमारी जिंदगी में आया. इस बच्चे के लिए हर चीज के लिए तैयार हूं. नन्हा मेहमान अप्रैल में आ रहा हैं. सुरवीन ने कहा था कि वह काम पर पूरा फोकस करेंगी. मां बनने के बाद मेरा करियर खत्म नहीं होगा मैं काम करती रहूंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola