शाहिद कपूर ने कैंसर होने की अफवाहों को किया खारिज, कहा – मैं बिल्कुल ठीक हूं

Updated:
विज्ञापन

शाहिद कपूर को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि वे पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गये थे. हालांकि शाहिद कपूर के परिवारवाले ने ऐसी खबरों को सिरे से नकारा था. अब शाहिद कपूर खुद सामने आये हैं और उन्‍होंने कहा कि वे […]

विज्ञापन

शाहिद कपूर को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि वे पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गये थे. हालांकि शाहिद कपूर के परिवारवाले ने ऐसी खबरों को सिरे से नकारा था. अब शाहिद कपूर खुद सामने आये हैं और उन्‍होंने कहा कि वे एकदम ठीक हैं. शाहिद ने ट्विटर पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूं बेकार की खबरों पर विश्वास ना करें.’

विज्ञापन

पिछले सप्ताह से शाहिद को पेट का कैंसर होने की अफवाहें चारों ओर फैल रहीं थीं. शाहिद आखिरी बार फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आए थे. अभिनेता इन दिनों ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिन्दी रीमेक ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में मसरूफ हैं.

हाल ही में शाहिद के परिवार ने एबीपी न्‍यूज से बात करते हुए कहा था, लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं. आखिर इस खबर आधार क्‍या है ? इस तरह की कोरी अफवाहें फैलाने के लिए किसे जिम्‍मेदार ठहराया जा सकता है.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर की मैनेजर ने ऐसी अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola