प्रेग्नेंट हैं ''हेट स्टोरी 2'' एक्ट्रेस सुरवीन चावला, गुपचुप रचाई थी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 9:14 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कुछ महीने पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है जो बेहद ही क्यूट है. सुरवीन ने बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तसवीर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कुछ महीने पहले अपने शादीशुदा होने की खबर से सबको चौंका दिया था और अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है जो बेहद ही क्यूट है. सुरवीन ने बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तसवीर शेयर की है जिसमें उनके पति और वो एक फोटो फ्रेम में नजर आ रहे हैं और इस फोटो फ्रेम के सामने एक छोटे बच्चे के जूते रखे हैं. सुरवीन चावला का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट बेहद ही प्यारा है.
सुरवीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ जीवन में जब जो घटना होता है, वह तब घटित है. अब यह इस पल में हो रहा है हमारे खुशहाल जीवन में अब और भी खुशियां आने वाली हैं.’ फैंस सुरवीन को ढेरों बधाई दे रहे हैं.
अभिनेत्री ने आगे लिखा,’ हां, अब चमत्कार होने वाला है. इस चमत्कार को जीवन कहते हैं. मेरे अंदर नया जीवन पल रहा है." बता दें कि सुरवीन ने पिछले साल ही इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस डांस पोज के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी.
https://www.instagram.com/p/Bp5_xvYHvwR/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पता चला है कि सुरवीन ने दो साल पहले ही शादी कर ली थी. सूत्रों के अनुसार साल 2013 में सुरवीन की एक कॉमन फ्रेंड के जरिये अक्षय से मुलाकात हुई थी. दोनों की मुलाकातें प्यार में बदल गई और दोनों ने साल 2015 में ही शादी कर ली थी, जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. लेकिन कहा जा रहा है कि शादी की अनाउंसमेंट के लिए सुरवीन एक सही समय का इंतजार कर रही थीं.
बता दें कि सुरवीन ने अपने करियर कर शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने साल 2003 से लेकर 2007 के बीच ‘कहीं तो होगा’ सीरीयल में काम किया था. सुरवीन ने एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘काजल’ में भी अभिनय किया था. सुरवीन ने साल 2011 में फिल्म ‘हम तुम शबाना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कन्नड़, पंजाबी और तेलगु फिल्मों में अभिनय किया. सुरवीन का पहली बार फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ में लीड भूमिका निभाने का मौका मिला. वे सेक्रेड गेम्स की सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










