आज मैं एक बेहतर अभिनेता हूं : सैफ अली खान

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि वह फिलहाल अपने करियर का मजा ले रहे हैं और समय के साथ-साथ उनका काम भी निखर रहा है. ‘सैक्रेड गेम्स’ की सफलता और समालोचकों द्वारा उनके किरदार की प्रशंसा के बाद अभिनेता ने कहा कि वह आज ‘नयी चीजें सीख रहे हैं.’ नेटफ्लिक्स धारावाहिक की […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि वह फिलहाल अपने करियर का मजा ले रहे हैं और समय के साथ-साथ उनका काम भी निखर रहा है. ‘सैक्रेड गेम्स’ की सफलता और समालोचकों द्वारा उनके किरदार की प्रशंसा के बाद अभिनेता ने कहा कि वह आज ‘नयी चीजें सीख रहे हैं.’ नेटफ्लिक्स धारावाहिक की दूसरी श्रृंखला में पुलिस अधिकारी सरताज सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

सैफ ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में किसी भी समय से बेहतर स्थिति में हूं. और मैंने अब तक जो किया है उससे बेहतर कर रहा हूं. मैं प्रगति का आनंद ले रहा हूं.’

अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘बाजार’ के ट्रेलर जारी होने के अवसर पर बोल रहे थे. इस फिल्म का निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है. इसमें राधिक आप्टे, चित्रांगदा सिंह और रोहन मेहरा नजर आने वाले हैं. ‘बाजार’ फिल्म 26 अक्तूबर को सिनेमा घर में प्रदर्शित होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola