सड़क पर सब्‍जी बेचती नजर आयीं ये ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस, ये है वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 11:29 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड की ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों आ गई हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिनमें वे सब्‍जी बेचती नजर आ रही हैं. हमेशा फैशन स्‍ठाइल स्‍टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहनेवाली अदा शर्मा को इन तसवीरों पहचान पाना काफी मुश्किल है. उनका यह लुक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों आ गई हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिनमें वे सब्‍जी बेचती नजर आ रही हैं. हमेशा फैशन स्‍ठाइल स्‍टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहनेवाली अदा शर्मा को इन तसवीरों पहचान पाना काफी मुश्किल है. उनका यह लुक देखकर हर कोई हैरान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तसवीरों की वजह अभिनेत्री का हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट बताया जा रहा हैं.

बताया जा रहा है कि अदा शर्मा हॉलीवुड फिल्‍म में काम करने जा रही है और ये तसवीर उसी के लुक टेस्‍ट का हिस्‍सा है. बिखरे बाल, सूती मैली साड़ी और टैन स्किन में अदा काफी अलग लग रही हैं.

पिछले दिनों अदा किकी चैलेंज वीडियो को लेकर सुर्खियों में थीं. अदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने स्‍वैग और स्‍टाइल दिखाती नजर आती हैं. अभिनेत्री ने साल 2008 की फिल्‍म ‘1920’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वे ‘हम हैं राही कार के’ और ‘हंसी तो फंसी’ जैसी फिल्‍मों में नजर आईं लेकिन ये फिल्‍में चल नहीं सकीं.

अदा शर्मा पिछले दिनों विद्युत जामवाल के साथ फिल्‍म कमांडो 2 में नजर आई थीं और इस फिल्‍म में उनके किरदार को सराहा भी गया था. वे जल्‍द ही कई बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में नजर आनेवाली है लेकिन इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola