वास्तविकता में विश्वास रखता हूं : हर्षवर्धन कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 10:31 AM
नयी दिल्ली: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि वह वास्तविकता में विश्वास करते हैं और इससे वह कभी समझौता नहीं करेंगे. हर्षवर्धन कपूर अपनी आने वाली फिल्म में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे. अभिनेता का कहना है कि फिल्म में निशानेबाज के सच्चे अस्तित्व को ही प्रदर्शित किया […]
नयी दिल्ली: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि वह वास्तविकता में विश्वास करते हैं और इससे वह कभी समझौता नहीं करेंगे. हर्षवर्धन कपूर अपनी आने वाली फिल्म में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे. अभिनेता का कहना है कि फिल्म में निशानेबाज के सच्चे अस्तित्व को ही प्रदर्शित किया जाएगा.
हर्षवर्धन ने एक साक्षात्कार में कहा कि,’ मैं समझौता नहीं करता और मैं कोशिश करता हूं कि चीजें सच के अधिक से अधिक करीब रहें। ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा और इसलिए फिल्म पर काफी लंबे समय तक काम किया गया क्योंकि हम इसे सच्चाई के करीब रखना चाहते थे.
हर्षवर्धन ने वर्ष 2016 में फिल्म ‘मिर्जया’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. अभिनेता की आखिरी फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ थी और उनका कहना है कि अभी तक आई उनकी दोनों फिल्में वास्तव में एक मूल रचना है.
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी बनावटी नहीं है. ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा. इसलिए मुझे किसी भी फिल्म पर काम करने में काफी समय लगता है क्योंकि मैं वास्तविकता में विश्वास रखता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










