सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित बताना प्रियंका को पड़ा महंगा, ट्रोल की हुईं शिकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2017 4:37 PM

विज्ञापन

मुंबई : सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित राज्य कहना प्रियंका चोपड़ा के लिए भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है.उन्होंने हाल ही में सिक्किमी भाषा की अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म पाहुना को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया था. ईटी कनाडा के साथ एक साक्षात्कार […]

विज्ञापन

मुंबई : सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित राज्य कहना प्रियंका चोपड़ा के लिए भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है.उन्होंने हाल ही में सिक्किमी भाषा की अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म पाहुना को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया था. ईटी कनाडा के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया था कि यह सिक्किम से बनने वाली पहली फिल्म है क्योंकि यह बेहद अशांत क्षेत्र है.

साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, यह एक सिक्किमी फिल्म है. सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक छोटा सा राज्य है जहां कभी भी कोई फिल्म उद्योग नहीं रहा या कोई ऐसा नहीं रहा जिसने यहां से फिल्म का निर्माण किया हो. यह पहली फिल्म है जो इस क्षेत्र से उभर कर आयी है क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद और चिंताजनक परिस्थितियों के कारण अशांत है.

मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं. साक्षात्कार सामने आते ही, कई ट्विटर यूजर्स ने राजनीतिक तौर पर अशिक्षित होने के कारण उनकी आलोचना की है. असम के एक पटकथा लेखक बिश्वातोष सिन्हा ने पोस्ट किया, प्यारी प्रियंका चोपड़ा, सिक्किम एक शांत स्थान है और इपाहुना इस क्षेत्र से पहली फिल्म नहीं है. कृपया पूर्वोत्तर के बारे में सही तथ्य जान लें. दूसरे यूजर ने लिखा, क्या उन्हें सिक्किम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों के बीच अंतर पता है? भारत को ऐसे ही बदनाम किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola