ePaper

Rubina Dilaik ने शुरू की अपनी फिल्म Ardh की शूटिंग, Bigg Boss विनर ने शेयर की ये तसवीर

Updated at : 31 Aug 2021 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Rubina Dilaik ने शुरू की अपनी फिल्म Ardh की शूटिंग, Bigg Boss विनर ने शेयर की ये तसवीर

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलाइक आगामी फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज उन्होंने अपनी पहली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है.

विज्ञापन

टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा चुकें है. बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक भी अब फिल्मी पर्दे पर अपनी डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले रुबीना (Rubina Dilaik) ने अपना पहला लुक शेयर कर दिया है. उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के शूट को शुरू करने की जानकारी दी है और इसी के साथ ही अपना फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया है.

रूबीना ने शेयर किया फिल्म का पहला लुक

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन लिखा, “नई शुरुआत”. फर्स्ट लुक पोस्टर (Rubina Dilaik movie first look poster) की बात करें तो साड़ी पहने हुए एक स्टाइलिश पोज में खड़ी हुई है, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. इसी के साथ ही म्यूजिक कंपोजर पलाश भी इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले है.

https://www.instagram.com/p/CTOofY6Ibb9/

शक्ति में नजर आ रही हैं रूबीना

रुबीना इन दिनों ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ सीरियल में सौम्या के किरदार निभा रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 के शो ‘छोटी बहू’ से की थी जहाँ उन्होंने नायक की भूमिका निभाई थी. उन्होंने ‘देवों के देव … महादेव’ में सीता की भूमिका भी निभाई.

वहीं हाल ही में उनका पति अभिनव के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘तुमसे प्यार है’ भी रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है. रूबीना छोटे पर्दे पर छोटी बहू – सिंदूर बिन सुहागन, पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.

कुछ दिन पहले रुबीना ने भी अपना बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था. वे उसका जन्मदिन मनाने के लिए केरल छुट्टियां मनाने गए थे। उन्होंने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘केरल यू हैव माई हार्ट’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola