Bigg Boss OTT : बिग बॉस से ये कंटेस्टेंट हुईं घर से बाहर, प्रतीक सहजपाल को लगा बड़ा झटका

बिग बॉस ओटीटी अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इसी बीच बुधवार को बीबी हाउस में एक शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जिसने हर किसी को झटका दिया. इस शो से नेहा भसीन एलिमिनेट हो गई है.
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है. ऐसे में यह शो अब काफी रोमांचक और मजेदार हो गया है. अब इस शो से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसमें सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) घर से बाहर हो गई हैं. इस एलिमिनेशन से प्रतीक सहजपाल को बड़ा झटका लगा है.
एक तरफ जहां शो अब फिनाले की ओर पहुंच चुका है. ऐसे में सिंगर नेहा भसीन का यूं एलिमिनेट होना हर किसी के लिए शॉकिंग था. नेहा के फैंस इस एलिमिनेशन से काफी दुखी है. वहीं घरवालों ने खासकर प्रतीक सहजपाल ने नेहा को नम आंखों से अलविदा कहा.
दरअसल हुआ यूं कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया. जिसके बाद उन्होंने एक-एक करके टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम लिया. जिसमें दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) का नाम सबसे पहले लिया, बाद में निशांत भट्ट (Nishant Bhatt), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और प्रतीक सहजपाल (pratik Sehajpal) का नाम लिया.
Also Read: करीना और सैफ के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट छोटे नवाब जेह, देखें PHOTOS
वहीं बॉटम 2 में राकेश बापट (Raqesh Bapat) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) थे. जिसके बाद बिग बॉस दोनों को एक अलग दरवाजे पर जाने को कहते हैं. नेहा और राकेश पहले दरवाजे के अंदर जाते हैं और राकेश घर के अंदर घुस जाते हैं, वहीं नेहा एलिमिनेट हो जाती हैं.
नेहा के जाने से सभी शॉक्ड हो जाते हैं. जिसके बाद शमिता काफी इमोशनल हो जाती हैं. नेहा, शमिता और प्रतीक के काफी करीब थीं. आपको बता दें कि इस बिग बॉस के सफर में नेहा और प्रतीक एक दूसरे के काफी करीब थे. दोनों की नजदीकियां इतनी हो गई थी, बाहर के लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें थे. ऐसे में यह एलिमिनेशन प्रीक के लिए काफी शॉकिंग था.
हाल ही में जब सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए थे, तब प्रतीक की बहन ने उन्हें सलाह दी थी कि वह नेहा से दूर रहें. जिसके बाद नेहा ने उनसे दूरी बना ली थी. जिसके बाद प्रतीक ने नेहा से बात भी की थी. बावजूद नेहा ने उनसे बात नहीं की और दूरी बनाकर रखी.
Also Read: Bigg Boss 15 : तारक मेहता की ‘सोनू’ बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा! फैंस हुए एक्साइटेड
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




