Bigg Boss 15 : तारक मेहता की 'सोनू' बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा! फैंस हुए एक्साइटेड
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2021 7:38 AM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल निभाने वाली निधि भानुशाली जल्द ही बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं. खबरे है कि निधि को बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अप्रोच किया है.
Bigg Boss 15 Nidhi Bhanushali: बिग बॉस सीजन 15 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के शुरू होने से पहले ही बीबी हाउस के अंदर जाने वाले सेलेब्स के नाम सामने आने लग गए हैं. इसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस निधि भानुशाली का नाम भी सामने आ रहा है. खबर है कि निधि भानुशाली शो का हिस्सा बन सकती है. हालांकि ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 15 के मेकर्स ने निधि भानुशाली को अप्रोच किया है. हालांकि अभी निधि की ओर से इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. बता दें कि निधि ने 2019 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया था.
निधि भानुशाली को लोकप्रियता तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिला था. वह इस शो में बतौर बाल कलाकार के रूप में काम कर रही थी. ऐसे में साल 2019 में उन्होंने पढ़ाई के लिए शो को अलविदा कह दिया. जिसके बाद इस शो में सोनू के रोल में पलक सिधवानी नजर आ रही हैं.
Also Read: केबीसी 13 के इस कंटेस्टेंट के लिए अमिताभ बच्चन बने डिलिवरी बॉय, देखें VIDEO
निधि भानूशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज डालती रहती हैं. जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं. हाल ही में निधि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूल में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं.
बिग बॉस 15 में अर्जुन बिजलानी, अमित टंडन, दिशा वकानी, सुरभि चंदना, कृष्णा अभिषेक, रीम शेख, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, निकेतन धीर, निया शर्मा और अभिजीत सावंत शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी इसकी आधाकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. वहीं बिग बॉस 15 का प्रोमो रिलीज हो चुका है. इस बार बिग बॉस का थीम जंगल रखा गया है.
Also Read: करीना और सैफ के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट छोटे नवाब जेह, देखें PHOTOS
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










