ePaper

Shamita Shetty-Raqesh Bapat का हुआ ब्रेकअप, जानें किस वजह से हुए अलग

Updated at : 10 Mar 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Shamita Shetty-Raqesh Bapat का हुआ ब्रेकअप, जानें किस वजह से हुए अलग

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी बनीं थी. घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. लेकिन फैंस को जानकर दुख होगा कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है.

विज्ञापन

Shamita Shetty and Raqesh Bapat break up: शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक हैं. राकेश औऱ शमिता साथ में अक्सर रोमांटिक टाइम स्पेंड करते थे. लवबर्ड्स ने वैलेंटाइन डे भी साथ मे मनाया था. दोनों की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग- अलग खबर चल रही थी. लेकिन फैंस को जानकर दुख होगा कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है.

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी बनीं थी. घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. राकेश के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘उनके बीच चीजें नहीं चलीं. वे बहुत सी चीजों पर भिड़ रहे थे और इसलिए, उन्होंने अलग होने का फैसला किया.’

https://www.instagram.com/p/CZYd2TcI1C3/

वैलेंटाइन डे पर खास वीडियो

राकेश बापट वैलेंटाइन डे पर शमिता शेट्टी के लिए स्पेशल मैसेज लिखा था. उन्होंने एक बहुत ही प्यारा वीडियो पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में राकेश ने लिखा था, जिंदगी में एक बार प्यार आपको एक परी की कहानी से रूबरू करवाता है. शमिता शेट्टी हैप्पी वैलेंटाइन डे. बता दें कि दोनों ने वैलेंटाइन डे अलीबाग में सेलिब्रेट किया था.

https://www.instagram.com/p/CZ9D1R2Kk8h/

बिग बॉस ओटीटी पर हुई मुलाकात

गौरतलब है कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी पर हुई और जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई. उनकी दोस्ती फिर प्यार में बदल गया. शो से बाहर आने के बाद भी दोनों साथ में लंच और डिनर पर स्पॉट किए जाते थे. जिसके बाद फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे. लेकिन अब तो ये मुमकिन नहीं.

Also Read: The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को बताया ‘बेवफा’? इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो

कौन है राकेश बापट?

राकेश बापट ने साल 2001 में फिल्म ‘तुम बिन’ से अपने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. राकेश कई टीवी शोज औऱ फिल्मों में काम कर चुके है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा संग 2011 में सात फेरे लिए थे. लेकिन दोनों की शादी टूट गई और 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola