ePaper

अक्षय कुमार के नये गाने 'बुर्ज खलीफा' पर 'बिग बॉस' फेम आसिम रियाज का शानदार डांस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Updated at : 26 Oct 2020 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार के नये गाने 'बुर्ज खलीफा' पर 'बिग बॉस' फेम आसिम रियाज का शानदार डांस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Asim Riaz video : 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. इसका वीडियो भी आसिम ने शेयर किया था, जिसपर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी थी. अब वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के नए गाने 'बुर्ज खलीफा' (Burj Khalifa) पर शानदार डांस करते नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Asim Riaz video : ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. इसका वीडियो भी आसिम ने शेयर किया था, जिसपर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी थी. अब वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के नए गाने ‘बुर्ज खलीफा’ (Burj Khalifa) पर शानदार डांस करते नजर आ रहे है.

दरअसल, आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो अपने नये घर में दिख रहे है और टीवी देखते नजर आ रहे है. टीवी पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ‘बुर्ज खलीफा’ प्ले हो रहा है. जिसे 2 मिनट सुनने के बाद वो इस पर डांस करने लगते है. आसिम रियाज का ये जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस इसपर दिल खोलकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CGpbuu5jT_L/

इससे पहले आसिम ने अपने नये घर का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मुंबई में लिए नए घर की बालकनी से समंदर का नजारा दिखाया था. इस वडियो को शेयर करते हुए आसिम रियाज ने लिखा था, “नए घर से मुंबई का नजारा…” बेटे आसिम की इस सफलता से उनके पिता बेहद खुश थे.

https://www.instagram.com/p/CGZT25ujtvs/

‘बिग बॉस’ के बाद वह लगातार म्यूजिक एल्बम में नजर आ रहे हैं जिसपर फैंस जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं. पिछले दिनों ही हिमांशी खुराना संग उनका गाना रिलीज हुआ था. अब आसिम का एक और गाना रिलीज हो गया है. अब आसिम रियाज का एक और सपना सच हो गया है. आसिम ने BMW 5 M Series (बीएमडब्लू 5 एम सीरीज) लग्जरी स्पॉर्ट्स कार खरीदी है. नीली रंग की इस खूबसूरत कार की कीमत भारतीय बाजार में 60 लाख से ज्‍यादा बताई जा रही है.

Also Read: नागिन फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई के इस खूबसूरत VIDEO पर आया फैंस का दिल, बोले- निगाहें ही काफी थी…

खबरें तो यह भी है कि आसिम को सलमान खान की आनेवाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ ऑफर हुई है. पिंकविला के अनुसार, इस फिल्म तीन अभिनेता सलमान खान के भाई का किरदार निभायेंगे और आसिम रियाज को उन्हीं में से एक रोल ऑफर हुआ है. फिलहाल अभी कुछ कंफर्म नहीं है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola