हिन्दुस्तानी भाऊ कि मां का निधन, ऐसे मिली अंतिम विदाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Emotional Photo
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Oct 2020 4:04 PM
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग वीडियो बनाकर लोगों को मनोरंजन करने वाले हिंदुस्तानी भाऊ की मां का देहांत हो गया है. आपको बता दें हिंदुस्तानी भाऊ का असल नाम विकास पाठक है और वो बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले विकास ने सोशल मीडिया पर अपनी बीमार मां के साथ तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो उनके लिए लोगों से दुआ करने को कह रहे थे, निधन किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. विकास की मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उनका निधन हो गया. अपनी मां के खराब स्वास्थ्य की जानकारी विकास पाठक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी.

https://twitter.com/RealKingbhau/status/1320282090609340416
हिंदुस्तामी भाऊ आका विकास पाठक ने हाल ही में ट्विटर पर मां के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उनका माथा चूमते हुए नज़र आ रहे थे. उस फोटो से साफ पता चल रहा था कि उनका मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फोटो के साथ विकास ने कैप्शन में लिखा था, ‘प्लीज़ दुआ करिए मेरी मां के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं’.
चर्चा में रहते हैं विकास
विकास एक यूट्यूबर हैं और वो न सिर्फ देश के मुद्दों लेकर वीडियो बनाते हैं बल्कि पाकिस्तान को भी खूब लताड़ते हुए नजर आते हैं. आपको बता दें हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में प्रयोग में लिए जाने वाले अभद्र भाषा और गालियों के कारण लोगों में काफी चर्चित हैं.इस वजह से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड किया जा चुका है. इतना ही नहीं भाऊ के खिलाफ शिकायत भी की जा चुकी हैं.
एकता कपूर को विकास ने लिया था निशाने पर
कुछ ही महीनों पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और ये मामले कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा था. विकास का आरोप है कि एकता ने अपने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया तथा उसे गलत ढंग से पेश किया है. इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई इस तरीके की हरकत करेगा तो ‘ वोखुद उसे सबक सिखाएंगे, सिस्टम जाए साइड में.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए