Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे को मारने उठे पति विक्की जैन! बिग बॉस 17 में हुआ जमकर बवाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2023 2:18 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच शो के शुरूआत से ही लड़ाई-झगड़ा चल रहा है. उनके बीच फिर ऐसा कुछ होता है, जिसे जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे. चलिए आपको बताते है आखिर क्या हुआ.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड काफी हंगामे वाला रहा. जब से शो शुरू हुआ है तब से ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच हमेशा तीखी बहस देखने को मिलती है.

undefined

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में ऐसा कुछ हुआ, जिसे दर्शकों ने सोचा नहीं होगा. बिग बॉस तक के एक वीडियो में दिखाया गया कि अभिषेक और विक्की के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी. उनके पास ही बेड पर अरुण उनकी बातों को सुनकर उसपर रिएक्शन दे रहे है. इस वजह से दोनों बात नहीं कर पा रहे थे.

undefined

विक्की जैन बार-बार अरुण को चुप रहने के लिए कहते हैं. वहीं, इस बीच अंकिता भी बार-बार उनकी बातों के बीच बोलती दिखती है. विक्की उसे चुप रहने के लिए कहते है. एक्ट्रेस कहती है कि वो अरुण से बात कर रही है.

undefined

जिसके बाद विक्की को गुस्सा आ जाता है और वो अंकिता के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश करते दिखते हैं. इसपर एक्ट्रेस डर जाती है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

undefined

विक्की फिर बेड से उठते है और अभिषेक को दूसरी तरफ ले जाकर बात करते है. वहीं, अरुण उसका रिएक्शन देखकर चौंक जाते है और कहते है- ‘ये क्या था बाप रे बाप, भाई ये क्या देखने को मिला…’.

undefined

विक्की जैन की इस हरकत पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये देखो विकी भैया अपनी ही पत्नी के साथ लोगों से भरे कमरे में कितने आक्रामक हैं, वह कुछ हफ्ते पहले ही शो में मिले थे. एक यूजर ने लिखा, बिग बॉस के बाद उनका रिश्ता पक्का खत्म.

undefined

अभिषेक और अरुण भी विक्की पर गंभीर आरोप लगाते है कि वो अपनी पत्नी को मारने जा रहा था. जिसके बाद विक्की ने कहा, “मैं गुस्से में अपना कंबल एक तरफ रख रहा था, ऐसे बड़े दावे करना बंद करें, यह कोई मजाक नहीं है.”

undefined

अंकिता ने अपनी पत्नी का साइड लेते हुए कहा कि, “पहले खुद को देख भाई, खुद लड़कियों को मारता है और हमपर आरोप लगता है. आप नेशनल टीवी पर इतनी बड़ी बात कैसे कह सकते हैं.

undefined

अंकिता आगे कहती है कि, क्या आपको लगता है कि यह सब मजाक है? यह सब कहने से पहले दो बार सोचें क्योंकि मैं इसे स्वीकार नहीं करने जा रही हूं. आपने खुद ईशा को मारा, मुक्का मारा और न जाने क्या-क्या.”

undefined

वहीं, बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से शुरू होगा. टॉप पांच फाइनलिस्ट बीबी 17 की विजेता ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे.

Also Read: Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola