Bigg Boss 17: थप्पड़ मारने पर अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को किया एलिमिनेट, फैंस बोले- खुद पति को रोज मारती…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: थप्पड़ मारने पर अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को किया एलिमिनेट, फैंस बोले- खुद पति को रोज मारती…

बिग बॉस 17 इन-दिनों काफी मजेदार हो गया है. बीते दिनों एक झगड़े में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया था. अब अंकिता ने अभिषेक को घर से बेघर कर दिया है. हालांकि फैंस क्यास लगा रहे हैं कि उन्हें वीकेंड का वार में सलमान वापस लाएंगे.

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड ने अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीया को सुर्खियों में ला दिया है, इससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है. एपिसोड में तीनों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई गई, ईशा और समर्थ ने कथित तौर पर अभिषेक के मेंटल हेल्थ और क्लौस्ट्रफोबिया का मजाक उड़ाया. स्थिति इतनी भयानक हो गई कि अभिषेक को गुस्सा आया और उन्होंने समर्थ को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद कथित तौर पर कैप्टन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को शो से बाहर करने का फैसला लिया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है, जिसमें नेटिजन्स ने विवाद पर अपना नजरियां शेयर किया. दरअसल बिग बॉस ने शो में अभिषेक के फ्यूचर को लेकर फैसला लेने की जिम्मेदारी अंकिता लोखंडे को सौंपी. बाद में कथित तौर पर, अंकिता ने उन्हें बेदखल करने का फैसला किया.

अभिषेक हुए बिग बॉस 17 से बाहर

अभिषेक एलिमिनेट हो गए हैं, इस बात पर किसी भी सोशल मीडिया यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है. उनका कहना है कि अर्चना गौतम जैसे अभिषेक को भी वीकेंड का वार पर सलमान खान वापस लेकर आएंगे, क्योंकि ईशा और समर्थ ने भी उन्हें पोक किया था और दोनों ने इसबात को स्वीकार भी कर लिया है. एक यूजने ने कहा, ”सबसे पहले अंकिता को ये हक क्यों दिया गया.. वह खुद सोने के अलावा गेम में क्या करती हैं, खुद हर रोज अपने पति को मारती है, वह भी फिजिकल में ही काउंट होता है, उन्हें भी घर से बेघर होना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने निराशा जताते हुए कहा, “मुझे उनके एलिमिनेशन का अनुमान था, लेकिन अंकिता क्यों? यह बेतुका है कि वोटिंग का कोई महत्व नहीं है… यह सब कप्तान बनने के बारे में है.” एक अन्य ने कहा, “यह एकदम गलत है कि अभिषेक को केवल अंकिता के खिलाफ खड़े होने के कारण घर से बेघर होना पड़ा.”

सेलेब्स ने किया अभिषेक का किया सपोर्ट

थप्पड़ कांड के बाद कई लोग अभिषेक के सपोर्ट में आए. ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बॉस घर के अंदर अभिषेक के साथ अच्छा रिलेशन बनाया था. एक्ट्रेस ने ईशा की आलोचना करते हुए उन्हें ‘पलटू’ कहा और ट्वीट किया, “वाह #इशामालवीया इतना जल्दी तो रोटियां नहीं पलटती जितनी जल्दी आप पलटती हो ये लड़की किसी की नहीं है… सबने देखा और सबको पता चल गया.”

किश्वर ने किया था ये ट्वीट

किश्वर ने ट्वीट किया, “अभिषेक ने उसे थप्पड़ मारा? अगर घर से निकलेंगे तो प्लीज मुझ पर एक एहसान करो, एक और चांटा मार के निकलेगा #बिगबॉस17.” उन्होंने पहले ट्वीट किया था, “मुझे देख कर गुस्सा आ रहा है कि समर्थ और ईशा अभिषेक के साथ क्या कर रहे हैं, तो मैं पूरी तरह समझ सकती हूं कि अभिषेक पर क्या बीत रही होगी! समर्थ में मेरा हाथ उठ गया है अब तक.. इतना बदमाशी.” राजीव आदित्य ने अभिषेक के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा , हम तुम्हारे साथ है अभिषेक. चिंता मत करो! बस खुश रहो. तुम्हारा दोस्त तुम्हारा साथ देने के लिए है और ये याद रखो तुम जितना सोचते हो उससे ज्यादा स्ट्रोंग हो. बिग बॉस 17 की सदस्य ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा, ईशा और समर्थ बहुत गंदा खेल रहे है. वो किसी को इस तरीके से परेशान नहीं कर सकते है… बिग बॉस प्लीज कोई एक्शन लो.

Also Read: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरैल को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, क्या एलिमिनेट हो जाएंगे ईशा के एक्स

ईशा ने समर्थ को लताड़ा

ईशा और समर्थ की लड़ाई तब और बढ़ गई जब समर्थ ने बताया कि ईशा ने उन्हें पोक किया था, ईशा ने जवाब देते हुए कहा कि वह दूसरों को परेशान करने में वह सबसे अच्छे हैं, वह एक नंबर के पोकर किंग है. उन्होंने ही अभिषेक को रुलाया था और जिसकी वजह से ये सब हुआ. इससे निराश होकर समर्थ ने ईशा से कहा, ‘तू किसी की नहीं है.’ उन्होंने कहा कि वह अभिषेक का पक्ष ले रही हैं और उन्हें उनके साथ रहना चाहिए, क्योंकि उन्हें उनके लिए बुरा लग रहा है. समर्थ ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि ईशा को फिर से अभिषेक के लिए प्यार महसूस हो रहा है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola